इन दिनों सिनेमाघरों में कई बड़े सितारों की फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से लगभग सभी फिल्मों की हालत खस्ता चल रही है। सिनेमाघरों में इन दिनों 'उलझ', 'औरों में कहां दम था' और 'बैड न्यूज' लगी हुई है। ये तीनों ही फिल्में सिनेमाघरों से उतरने की कगार पर आ गई है। इन दिनों सिनेमघरों में हॉलीवुड सुपरहीरो की फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का जलवा देखने को मिल रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई हुई है। चलिए जानते हैं कि मंगलवार को इन फिल्मों का कैसा हाल रहा...
Box Office Collection: बोरिया बिस्तर समेटने की कगार पर उलझ और औरों में कहां दम था, जानें अन्य फिल्मों का हाल
सिनेमाघरों में इन दिनों 'उलझ', 'औरों में कहां दम था' और 'बैड न्यूज' लगी हुई है। ये तीनों ही फिल्में सिनेमाघरों से उतरने की कगार पर आ गई है। इन दिनों सिनेमघरों में हॉलीवुड सुपरहीरो की फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का जलवा देखने को मिल रहा है।
अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म उलझ सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरस रही है। सुधांशु सारिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म फ्लॉप की कगार पर आ गई है। फिल्म में सितारों के अभिनय प्रदर्शन की खूब सराहना हो रही है। मगर कमाई के मामले में ये फिल्म फिसड्डी साबित हुई है। 12वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने महज 11 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही हफ्तेभर में ये फिल्म सिर्फ 8.94 करोड़ रुपये कमा पाई है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द 10 करोड़
का आंकड़ा छू सकती है।
अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'औरों में कहां दम था' सिनेमाघरों से उतरने की कगार पर आ गई है। बॉक्स ऑफिस पर अजय की ये फिल्म बेहद ही खराब प्रदर्शन कर रही है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शक जुटाने के लिए संघर्ष कर रही है। 'औरों में कहां दम था' ने 12वें दिन 16 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.96 करोड़ रुपये हो गया है।
Avatar 3: 'अवतार 3' को लेकर जेम्स कैमरून का खुलासा, नहीं नजर आएंगी तीसरे भाग में यह ऑस्कर विजेता अभिनेत्री!
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर कॉमेडी फिल्म 'बैड न्यूज' शुरुआत से ही धीमी चाल चल रही है। 8.3 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करने वाली ये फिल्म अब तक 100 करोड़ के क्लब में भी नहीं शामिल हो सकी है। विक्की कौशल की 'बैड न्यूज' ने 26वें दिन 30 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही ये फिल्म 64.20 करोड़ का टोटल कलेक्शन हो गया है।
हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' रिलीज के बाद से ही बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी हुई है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कब्जा जमाया हुआ है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की फिल्म को भारतीय दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि, वक्त के साथ फिल्म के कारोबार में गिरावट दर्ज की जा रही है। मगर ये फिल्म अब भी मजबूती के साथ सिनेमाघरों में टिकी हुई है। 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने 19वें दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसका अब तक का कुल कलेक्शन 129.20 करोड़ रुपये हो गया है।
Fashion 2: जल्द आएगा कंगना-प्रियंका की 'फैशन' का सीक्वल? मधुर भंडारकर ने 'फैशन 2' पर की बात, दिखाएंगे ये पहलू