'द केरल स्टोरी' में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली अदा शर्मा इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत वाले घर में किराए पर रह रही हैं। बांद्रा स्थित इस अपार्टमेंट की वजह से वह अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में, एक साक्षात्कार में अभिनेत्री से पूछा गया कि सुशांत के घर में जाते शिफ्ट करते वक्त क्या वह डरी हुई थी। अदा इस सवाल के सोच समझकर काफी दिलचस्प जवाब दिया है।
Adah Sharma: सुशांत के फ्लैट में शिफ्ट करते वक्त डरी हुई थीं अदा? अभिनेत्री ने कहा-लाइफ में कुछ गलत नहीं किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ एक इंटरव्यू में अदा शर्मा से पूछा गया कि क्या उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में जाने से डर लगता है। उन्होंने जवाब दिया, "क्यों डर लगना चाहिए? अभिनेत्री ने आगे बताया, "अगर लाइफ में आपने कुछ गलत नहीं किया है तो डर किस बात का। अगर आप कुछ गिल्ट में हैं या आपने कुछ गलत किया है तो किसी भी चीज का डर होना चाहिए।"
अदा शर्मा जिस फ्लैट में रहती हैं, यह प्रॉपर्टी समुद्र के सामने स्थित डुप्लेक्स है ,जो मुंबई के बांद्रा पश्चिम में मोंट ब्लांक बिल्डिंग की छठी मंजिल पर स्थित है। इसमें छत के साथ 4 बेडरूम का अपार्टमेंट है। अदा शर्मा और उनके परिवार के यहां रहने का फैसला करने से पहले यह फ्लैट तीन साल से खाली पड़ा था।
बता दें कि पिछले दिनों एक कार्यक्रम में अदा शर्मा ने क्लियर किया कि वह फ्लैट की मालिक नहीं बल्कि किराए पर रहती हैं। उन्होंने फ्लैट के अपने मालिक होने की अफवाहों के बारे में एक पत्रकार के सवाल का जवाब दिया। इस सवाल में द केरल स्टोरी से उनकी कमाई के बारे में गलत खबरों की अफवाहों को हवा दी गई थी। अदा ने बताया कि फिल्म की 378 करोड़ रुपये की कमाई उनकी निजी आय नहीं है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अदा शर्मा विक्रम भट्ट की 'तुमको मेरी कसम' में दिखाई देने वाली हैं, जिसमें अनुपम खेर, इश्वाक सिंह और ईशा देओल भी हैं। यह फिल्म अजय मुर्डिया की इंदिरा एंटरटेनमेंट द्वारा विकसित की जा रही चार परियोजनाओं में से एक है और भट्ट द्वारा समर्थित है।
GOAT Trailer: 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा आज, विजय के प्रशंसकों को इस समय का इंतजार