फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: आधी रात को बिग बी ने किया ऐसा पोस्ट, अभिनेत्री नफीसा अली बोलीं- आपको राष्ट्रपति बनना चाहिए

Fri, 03 Jan 2025 11:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 Jan 2025 11:02 AM IST
सार

हाल ही में, अमिताभ बच्चन ने एक कार्टून शेयर किया है, जिसमें दिवंगत रतन टाटा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, तबला के दिग्गज जाकिर हुसैन और फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल सभी स्वर्ग में हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared nation mourned the deaths of Ratan Tata Manmohan Singh Zakir Hussain Shyam Benegal
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

 सदी के महानायक अमिताभ बच्चन न केवल अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। भारतीय मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता ने शुक्रवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें बताया गया कि कैसे राष्ट्र ने 2024 में कुछ प्रतिष्ठित हस्तियों के निधन पर उनके धर्म से परे जाकर शोक मनाया था। आइए जानते हैं कि बिग बी ने क्या कहा है।

Amitabh Bachchan shared nation mourned the deaths of Ratan Tata Manmohan Singh Zakir Hussain Shyam Benegal
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

बिग बी ने साझा किया पोस्ट
हाल ही में, अमिताभ बच्चन ने एक कार्टून शेयर किया है, जिसमें दिवंगत रतन टाटा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, तबला के दिग्गज जाकिर हुसैन और फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल सभी स्वर्ग में हैं। पोस्ट में लिखा है, "2024 में एक पारसी, एक मुस्लिम, एक सिख और एक हिंदू का निधन हुआ और पूरा देश ने शोक मनाया और उन्हें केवल भारतीय के रूप में याद किया।

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Amitabh Bachchan shared nation mourned the deaths of Ratan Tata Manmohan Singh Zakir Hussain Shyam Benegal
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

नेटिजंस ने दी यह प्रतिक्रिया
इसे अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, "तस्वीर सब कुछ कह देती है।" जैसे ही उन्होंने यह पोस्ट शेयर की, नेटिजंस ने अभिनेता की इस पोस्ट की खूब सराहना की है और कहा कि बिल्कुल भारत इसी तरह का है। हालांकि, इन सब में दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली के कमेंट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Ram Charan: राम चरण ने गेम चेंजर के लिए फीस में की कटौती, डबल रोल के लिए ली इतनी रकम, जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared nation mourned the deaths of Ratan Tata Manmohan Singh Zakir Hussain Shyam Benegal
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

नफीसा अली ने कही यह बात
नफीसा अली ने बिग बी की इस पोस्ट की तारीफ करते हुए लिखा,  "आज आपके विचारों से बहुत प्रभावित हुई हूं... आपको भारत का राष्ट्रपति होना चाहिए... आपके स्वास्थ्य, खुशी और हार्दिक शांति की कामना करती हूं।"

Pocket Mein Aasmaan: 'पॉकेट में आसमान' का प्रोमो जारी, लीड रोल में नजर आएंगे अभिका मालाकार और फरमान हैदर

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared nation mourned the deaths of Ratan Tata Manmohan Singh Zakir Hussain Shyam Benegal
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

इस शो में नजर आ रहे हैं शहंशाह
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन पिछले दिनों कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे। फिल्म में दर्शकों ने उनकी भूमिका की जमकर तारीफ भी की थी। इस समय शहंशाह अपने लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट के रूप में भी शूटिंग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed