सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: जलसा के बाहर लगा फैंस का जमावड़ा, बिग बी से मिलकर खुशी से पागल हुए प्रशंसक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 22 Sep 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan spotted at jalsa in sunday darshan to visit his fans they are happy to meet with big b
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन वर्षों से अपने प्रशंसकों से मिलने की परंपरा निभा रहे हैं। हर रविवार को उनके घर के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ लगती है। दूर-दूर से सिनेमा के महानायक से मिलने लोग आते हैं। बिग बी के देश और विदेश में लाखों-करोड़ों प्रशंसक हैं। अमिताभ के प्रशंसक उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। यही वजह है कि अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए लोग पागल रहते हैं। 

Trending Videos
Amitabh Bachchan spotted at jalsa in sunday darshan to visit his fans they are happy to meet with big b
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपने प्रशंसकों की इस भावना का सम्मान करते हुए वह जलसा के बाहर आकर उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं। इस दिन का प्रशंसक बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं कि वह कब अपने चहेते अभिनेता की एक झलक पाएंगे।
Shankar: 'नव युग नायकन वेल पारी' उपन्यास के अनाधिकृत उपयोग से परेशान हैं शंकर, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan spotted at jalsa in sunday darshan to visit his fans they are happy to meet with big b
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसा ही कुछ इस रविवार को भी हुआ। अभिनेता की एक झलक पाने को प्रशंसक उनके जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ के बाहर पहुंचे। प्रशंसकों की भारी भीड़ बिग बी के बंगले के सामने इकट्ठा थी। बेसब्री के साथ अमिताभ के फैन उनके घर के बाहर इंतजार करते हुए दिखे। प्रशंसकों के चेहरे तब खिल उठे, जब अभिनेता उनका अभिवादन करने पहुंचे।

Amitabh Bachchan spotted at jalsa in sunday darshan to visit his fans they are happy to meet with big b
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता अपने घर के बाहर अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हुए नजर आएं। बिग बी ने अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। अभिनेता को देखकर उनके प्रशंसक काफी उत्साह में नजर आएं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan spotted at jalsa in sunday darshan to visit his fans they are happy to meet with big b
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा अभिनेता से मिलने के इस खास पल को अपने कैमरों में कैद किया। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। अपने फैंस से मिलकर बिग बी भी काफी खुश नजर आ रहे थे। बता दें कि अमिताभ बच्चन को आखिरी बार ‘कल्कि 2898 एडी’ में अभिनय करते हुए देखा गया। उन्होंने इस फिल्म में ‘अश्वस्थामा’ की भूमिका निभाई है।
सोनाक्षी की अदाओं ने किया घायल, निगाहों से तीर चलाती दिखीं अभिनेत्री
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed