फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: प्रतीक्षा में बिताए दिनों को याद कर भावुक हुए अमिताभ, बोले- तमाम खुशियों का साक्षी है यह घर

Mon, 18 Mar 2024 02:14 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 18 Mar 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan took a trip down memory lane and recalled he and jaya Bachchan brought Shweta to Prateeksha
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की पहचान न सिर्फ एक दिग्गज अभिनेता की है, बल्कि लोग उन्हें एक बेहतरीन पिता और पति के रूप में भी जानते हैं। कल यानि 18 मार्च को अमिताभ बच्चन ने अपनी लाडली बेटी श्वेता नंदा का 50वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने अपने घर 'प्रतीक्षा' की कुछ झलकियों को अपने फैंस के साथ साझा करते हुए बेटी श्वेता के लिए एक भावुक सा नोट भी लिखा है। सोशल मीडिया पर अमिताभ का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। 
Amitabh Bachchan took a trip down memory lane and recalled he and jaya Bachchan brought Shweta to Prateeksha
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव होने के साथ-साथ अपने ब्लॉग पर भी अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट्स को अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। कल बेटी श्वेता के जन्मदिन के मौके पर अमिताभ बच्चन ने एक नोट साझा करते हुए लिखा, 'आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। आज का दिन बेहद उल्लास भरा दिन है। आज श्वेता अपने स्वर्णिम युग में प्रवेश कर रही हैं।'
Amitabh Bachchan took a trip down memory lane and recalled he and jaya Bachchan brought Shweta to Prateeksha
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकर अमिताभ बच्चन ने कल अपने घर 'प्रतीक्षा' में अपनी बेटी श्वेता बच्चन का जन्मदिन मनाते दिखाई दिए। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में आगे लिखा है, 'हम इस घर में दो साल की श्वेता को पहली बार लेकर आए थे और आज यह घर पोते-पोतियों से भरा हुआ है। 'प्रतीक्षा' हमारी हर खुशी का साक्षी रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan took a trip down memory lane and recalled he and jaya Bachchan brought Shweta to Prateeksha
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन के लिए उनके परिवार से बढ़कर कुछ भी नहीं है। अभिनेता लगभग हर मौके पर परिवार की एकता और एकजुटता के बारे में बातें करते दिखाई देते हैं। अपने पोस्ट में अमिताभ लिखते हैं, 'खाने की मेज पर जब पूरा परिवार एक साथ मौजूद हो तब जीवन में स्वाद आ जाता है।'
विज्ञापन
Amitabh Bachchan took a trip down memory lane and recalled he and jaya Bachchan brought Shweta to Prateeksha
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर 'प्रतीक्षा' के बाहर आकर अपने फैंस से जरूर मिलते हैं। कल भी अभिनेता अपने फैंस से मिलने के लिए बाहर आए। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग से फैंस की भीड़ के साथ अपनी कई सुंदर तस्वीरों को भी साझा किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed