फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: एक कमरे में सात लोगों के साथ रहते थे बिग बी, 'केबीसी 16' में अपनी सैलरी का भी किया खुलासा

Thu, 29 Aug 2024 05:08 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 05:08 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन 81 साल के हो चुके हैं और अभी भी मनोरंजन जगत में पूरी तरह से सक्रिय हैं। बिग बी फिल्मों से लेकर टीवी शो और विज्ञापन तक, सभी में काम कर रहे हैं। वो जल्द ही रजनीकांत के साथ 'वेट्टैयन' में नजर आएंगे। इन दिनों वो क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। शो के एपिसोड के दौरान उन्होंने अपनी पहली सैलरी को लेकर खुलासा किया है।
 
विज्ञापन
Amitabh Bachchan used to live with seven people in one room in kolkata he revealed his salary was 400 rupees
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब @setindia

केबीसी 16 के एक एपिसोड में महाराष्ट्र के रहने वाले कृष्णा सेलुकर बतौर प्रतिभागी नजर आए। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया कि वो एमपीएससी (महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग) की तैयारी कर रहे हैं और उनके गांव में इस परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों के लिए सुविधा का अभाव हैं। ऐसे में उन्हें पुणे आना पड़ा, जहां वो एक कमरे में सात लोगों के साथ रहते हैं यानी एक कमरे में आठ लोग।

Amitabh Bachchan used to live with seven people in one room in kolkata he revealed his salary was 400 rupees
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन को कृष्णा के मुंह से आठ का आंकड़ा सुनते ही अपने पुराने दिनों की याद आ गई। बिग बी खुद को अपना किस्सा सुनाने से रोक नहीं पाए। अमिताभ ने बताया कि जब वो पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉलेज से निकले थे तो नौकरी की तलाश में कोलकाता पहुंचे थे और उन दिनों वो जिस कमरे में रहते थे, उसमें भी आठ ही लोग एक साथ रहते थे।

Salman Khan: भाईजान को सोफे से उठने में हुई दिक्कत, वीडियो देख फैंस हुए परेशान, बोले- ये क्या हो गया?

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan used to live with seven people in one room in kolkata he revealed his salary was 400 rupees
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

इसी किस्से को सुनाने के दौरान अमिताभ बच्चन ने अपनी सैलरी को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कोलकाता में उन्हें जो नौकरी मिली थी, उसमें उन्हें 400 रुपये महीना तनख्वाह मिला करती थी। अमिताभ ने बताया कि उनके कमरे में दो ही पलंग थे और जमीन पर सोना पड़ता था।

Tikdam: प्रशासनिक अधिकारियों के लिए लखनऊ में 'तिकड़म' की स्पेशल स्क्रीनिंग, अमित सियाल भी रहेंगे उपस्थित

विज्ञापन
Amitabh Bachchan used to live with seven people in one room in kolkata he revealed his salary was 400 rupees
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन ने बताया कि कमरे में रहने वाले सभी लोग इस बात को लेकर झगड़ते रहते थे कि आज कौन पलंग पर सोएगा और कौन जमीन पर। उन्होंने बताया कि सभी खुश रहते थे और काफी मजा आता था। बेशक मुश्किलें थी, लेकिन वहां रहना अच्छा लगता था।

Kareena Kapoor: 'लग्जरी ही सब कुछ नहीं है', पोस्ट को लेकर ट्रोल हुईं बेबो, लोगों ने पटौदी पैलेस की दिलाई याद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed