फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: मां की जयंती पर अमिताभ बच्चन ने लिखा भावुक पोस्ट, बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत मां

Mon, 12 Aug 2024 10:26 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 12 Aug 2024 10:26 AM IST
सार

दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन ने अपनी स्वर्गीय मां तेजी बच्चन के जन्मदिन पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया है।
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan wrote an emotional post for Late Mother Teji Harivash Rai Bachchan on her Birth Anniversary
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी सक्रिय हैं। हाल में ही उन्होंने फिल्म 'कल्कि 2898  एडी' में अपनी अदाकारी से दर्शकों को मोहित कर दिया था। फिल्मों के अलावा अमिताभ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और आए दिन अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ अपने जीवन से जुड़ा साझा करते हैं। इस बार उन्होंने अपने ब्लॉग पोस्ट से सबका ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने अपनी स्वर्गीय मां तेजी बच्चन के जन्मदिन पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया है।

Amitabh Bachchan wrote an emotional post for Late Mother Teji Harivash Rai Bachchan on her Birth Anniversary
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

अपनी मां के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अमिताभ ने लिखा, "कल का दिन दुनिया की सबसे खूबसूरत और अच्छी मां को याद करने का है। 12 अगस्त,उनकी ताकत, उनकी गर्मजोशी, उनका शिष्टाचार और सबसे महत्वपूर्ण हम सब के उच्जवल भविष्य और हमसे जुड़े सभी सुंदर चीजों के प्रति उनका विश्वास और प्यार। इससे ज्यादा कुछ और कहने जरूरत नहीं है।" अमिताभ ने ये पोस्ट अपनी मां तेजी हरिवंश राय बच्चन के जयंती को लेकर किया है। उनका जन्म 12 अगस्त, 1914 को हुआ था और 21 दिसंबर, 2007 को उन्होंने आखिरी सांस ली। वो एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं और उन्होंने स्वतंत्रता से पहले लाहौर में मनोविज्ञान भी पढ़ाया था। 

Amitabh Bachchan wrote an emotional post for Late Mother Teji Harivash Rai Bachchan on her Birth Anniversary
कल्कि 2898 एडी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

बात करें अमिताभ के वर्क फ्रंट की तो वह हाल में ही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए थे। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस साइंस फिक्शन पौराणिक फिल्म में वह प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन आदि कलाकारों संग स्क्रीन साझा करते नजर आए। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहाना मिली। इसके बाद इन दिनों वह अपने टीवी शो, कौन बनेगा करोड़पति के आगामी सीजन की शूटिंग को लेकर व्यस्त हैं।  
Aaka Apna Zakir Review: जाकिर थोड़ा कम और कपिल शर्मा थोड़ा ज्यादा, इस शो में दर्शकों का मन लगा बस आधा आधा

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan wrote an emotional post for Late Mother Teji Harivash Rai Bachchan on her Birth Anniversary
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स @SrBachchan

हाल ही में, उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर इस शो के सेट से पहली तस्वीर साझा की थी। इस दौरान वह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में अपनी बाहें फैलाते नजर आए थे। इस तस्वीर के माध्यम से उन्होंने इस नए सीजन के लिए दर्शकों का स्वागत किया था। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा,"टी 5082 - केबीसी के 16वें सीजन में वापसी।"
Vijay Sethupathi: 'महाराजा' अभिनेता विजय सेतुपति का खुलासा, संघर्ष के दिनों में देखते थे महेश बाबू की ये फिल्म

विज्ञापन
Amitabh Bachchan wrote an emotional post for Late Mother Teji Harivash Rai Bachchan on her Birth Anniversary
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

बताते चलें कि केबीसी यानी 'कौन बनेगा करोड़पति' एक क्विज शो है, जिसमें प्रतिभागियों को देश और दुनिया से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इस शो के अब तक 15 सफल सीजन हो चुके हैं। अब अमिताभ बच्चन इसका 16वां सीजन लेकर आ रहे हैं। इस की घोषणा इस साल ही अप्रैल में की गई थी। शो के निर्माताओं ने एक प्रोमो जारी कर इसकी घोषणा की थी। हालांकि, ये कब से प्रीमियर होगा इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 
Shahrukh Khan: बेटे आर्यन खान को जैकी चैन बनाना चाहते थे शाहरुख खान, दिलाई थी ताइक्वांडो की ट्रेनिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed