अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने 11 सितंबर को आत्महत्या कर ली। खबर है कि उन्होंने मुंबई के बांद्रा में अपने छठे फ्लोर के अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या कर ली। परिवार उनके निधन के शोक में डूबा हुआ है, वहीं अब एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अनिल की मौत से कुछ घंटे पहले ही अमृता अपने माता-पिता के घर से निकलकर उन्हें बाय कहती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर फैंस भी काफी भावुक हो रहे हैं।
Malaika Father Death: खुदकुशी से कुछ घंटे पहले पिता से मुलाकात करने पहुची थीं अमृता अरोड़ा, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृता को मंगलवार रात को अपनी मां जॉयस और पिता अनिल से मिलने उनके घर जाते हुए देखा गया। वायरल हो रहे वीडियो में, अभिनेत्री को अपने माता-पिता की बालकनी में जाकर उन्हें बाय कहते हुए देखा जा सकता है और फिर वह अपने पेट डॉग के साथ कार में बैठकर चली जाती हैं।
The video of Amrita Arora leaving from her parents house last night in Bandra and waving goodbye to her mom. Life can be so unpredictable.
byu/hailyou2022 in BollyBlindsNGossip
The video of Amrita Arora leaving from her parents house last night in Bandra and waving goodbye to her mom. Life can be so unpredictable.
byu/hailyou2022 inBollyBlindsNGossip
जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, नेटिजंस ने बताया कि लाइफ कितनी अनप्रिडिक्टेबल। हो सकती है।" एक यूजर ने लिखा, "हे भगवान, यह कितना दुखद है कि वह आज अपने पिता से मिलने के लिए उसी शर्ट में आई थी," जबकि दूसरे ने कहा, "यह बहुत दुखद है। मुझे खुशी है कि उन्होंने अपने पिता को आखिरी बार देखा। यह सच में दिल तोड़ने वाला है।"
बुधवार को अनिल के निधन के बाद जब अमृता घर पहुंचीं तो वह बेहद दुखी थीं। जब पैपराजी उनसे रिएक्शन लेने के लिए उनके पीछे पड़े तो उन्होंने अपना कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी और अपने घर में चली गईं। बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई, तब मलाइका पुणे में थीं। अनिल के निधन की खबर मिलते ही वह मुंबई लौट आईं और अपार्टमेंट पहुंचते ही अभिनेत्री रो पड़ीं।
बता दें कि अरबाज खान, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, सलीम खान, किम शर्मा, काजोल, अनन्या पांडे और अन्य लोग परिवार से मिलने और दुख की इस घड़ी में उन्हें सहारा देने पहुंचे।