फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vinod Bhanushali: बिटिया को बड़े परदे पर लाकर विनोद बने पापा नंबर वन, इस मामले में कर ली शाहरुख खान से बराबरी

Wed, 11 Sep 2024 07:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Sep 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
V Shantaram to Shah rukh khan Atul Agnihotri Vinod Bhanushali these celebrity producers Launch their daughter
शाहरुख-सुहाना, विनोद भानुशाली-ध्वनि, वी. शांताराम-जयश्री - फोटो : अमर उजाला

अक्सर ऐसा देखने में आता है कि जब बेटों को इंडस्ट्री में लॉन्च करना हो तो दिग्गज कलाकार, निर्माता और निर्देशक खुद यह जिम्मेदारी निभाने निकलते हैं। एक फिल्म की योजना बनाते हैं। गाजे-बाजे के साथ बेटों का पहला कदम खुद रखवाते हैं। लेकिन, जैसे ही बारी बेटियों को लॉन्च करने की आती है तो दिग्गज हस्तियां कतराने लगती हैं। हालांकि, हर दौर में इस मामले में भी अपवाद रहे हैं। फिलहाल किंग खान अपनी लाडली सुहाना को फिल्म 'किंग' से बड़े परदे पर ला रहे हैं। तो इस मामले में विनोद भानुशाली ने भी बादशाह की बराबरी कर ली है। वे भी अपनी बिटिया को खुद लॉन्च कर रहे हैं। इनके अलावा और कौन यह दिलेरी दिखा चुका है? आइए जानते हैं...

V Shantaram to Shah rukh khan Atul Agnihotri Vinod Bhanushali these celebrity producers Launch their daughter
विनोद भानुशाली-ध्वनि - फोटो : सोशल मीडिया

बेटी की पहली फिल्म को लेकर आश्वस्त हैं विनोद भानुशाली
अपनी मखमली आवाज से लोगों को दीवाना बना चुकीं सिंगर ध्वनि भानुशाली अब बॉलिवुड में सिक्का जमाने को तैयार हैं। और उन्हें लॉन्च करने की जिम्मेदारी उनके पिता विनोद भानुशाली ने ली है। विनोद अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म 'कहां शुरू कहां खत्म' से बेटी को लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म को लेकर विनोद भानुशाली काफी आश्वस्त हैं। फिल्म का संगीत युवाओं को लुभा रहा है। पार्टियों में भी फिल्म के गाने खूब बज रहे हैं।
Bollywood Biggest Franchises: ये है बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी, तीन में काम कर चुके हैं अक्षय कुमार

V Shantaram to Shah rukh khan Atul Agnihotri Vinod Bhanushali these celebrity producers Launch their daughter
फर्रे, अलीजेह-अतुल अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

अतुल अग्निहोत्री ने भी दी मिसाल
इस मामले में तारीफ लोकप्रिय प्रोड्यूसर और सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री की भी करनी होगी। उन्होने बीते वर्ष अपनी बेटी अलीजेह अग्निहोत्री को फिल्म 'फर्रे' से लॉन्च किया है। सलमान खान भी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने भी भांजी की डेब्यू फिल्म के प्रमोशन में कसर नहीं छोड़ी थी। 
Varun Dhawan: मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर पैप्स की हरकत देख भड़के वरुण धवन, पोस्ट कर पढ़ाया इंसानियत का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
V Shantaram to Shah rukh khan Atul Agnihotri Vinod Bhanushali these celebrity producers Launch their daughter
शोभना समर्थ-सई परांजपे - फोटो : सोशल मीडिया

शोभना समर्थ और साईं परांजपे के नाम भी रिकॉर्ड
इस मामले में एक उदाहरण ऐसा है, जिसमें पिता नहीं, बल्कि मां ने अपनी बेटी को लॉन्च किा और वह नाम है शोभना समर्थ। शोभना समर्थ ने बेटी तनुजा को फिल्म 'छबीली' में लॉन्च किया था। शोभना पिक्चर बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन शोभना समर्थ ने किया था। शोभना समर्थ प्रतिभाशाली अभिनेत्री थीं। जिस दौर में मर्द फिल्म बनाने से घबराते थे, उस दौर में शोभना ने अपनी बेटियों को लॉन्च करने के लिए खुद फिल्म बनाई। इसी तरह दिग्गज महिला निर्देशकों में शुमार सई परांजपे ने भी खुद अपनी बेटी विनी को ब्रेक दिया।
Berlin: बर्लिन की रिलीज से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अपारशक्ति खुराना, मां के साथ लिया बप्पा का आशीर्वाद

विज्ञापन
V Shantaram to Shah rukh khan Atul Agnihotri Vinod Bhanushali these celebrity producers Launch their daughter
राजश्री-वी शांताराम, महेश भट्ट-पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
इन नामों के बिना अधूरी रहेगी बात
फिल्मी दुनिया में बेटियों को उड़ान भरना सिखाने वाले निर्माताओं की जब बात हो ही रही है तो फिर एक नाम का जिक्र किए बिना कहानी अधूरी रहेगी। और वह नाम है वी शांताराम का। वी शांताराम ने बिटिया राजश्री शांताराम को 'सुबह का तारा' (1954) के जरिए फिल्मों में उतारा था। महेश भट्ट भी किसी से कहां पीछे रहे। फिल्म 'डैडी' से बड़ी बेटी पूजा को इंडस्ट्री से रूबरू कराने की जिम्मेदारी उन्होंने ही निभाई। इसी तरह फिल्म 'गर्व' के जरिए प्रेम किशन ने बेटी आकांक्षा को लॉन्च किया। इस लिस्ट में कुछ और नाम भी आते हैं।  साल 2005 में आई फिल्म 'अनजाने' में निर्माता अनिल के मेहता ने भी अपनी बेटी तन्वी को पहला मौका दिया। तन्वी ने फिल्म में मनीषा कोइराला की बेटी का रोल अदा किया था। इसी तरह 'सुपर नानी' (2014) फिल्म में निर्माता इंद्र कुमार ने अपनी बेटी श्वेता कुमार को ब्रेक दिया था। बीते वर्ष आई फिल्म 'बैड बॉय' के जरिए निर्माता साजिद कुरैशी ने भी अपनी बिटिया अमरीन को ब्रेक दिया। अमरीन फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमोशी चक्रवर्ती के साथ नजर आईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed