भारत में हर साल हजार से भी ज्यादा फिल्में बनती हैं। हर शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में अपनी किस्मत आजमाने उतरती हैं। इस दौरान विभिन्न जॉनर की फिल्में दर्शकों के सामने परोसी जाती हैं। भारत में बीते कुछ समय से फिल्म निर्माता दर्शकों के सामने एक बेहतर सिनेमाई अनुभव देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस क्रम में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनमें दर्शकों को समुद्र की अनदेखी दुनिया दिखाई गई है। आज हम बात करेंगे, समुद्र की पृष्ठभूमि पर बनी उन फिल्मों के बारे में, जिनमें फिल्म का काफी महत्वपूर्ण हिस्सा समुद्र में दिखाया गया है।
Indian Films: इन फिल्मों में समुद्र का रहा अहम किरदार, आमिर खान की फिल्म भी है शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'देवरा'
इस क्रम में सबसे ताजा फिल्म है जूनियर एनटीआर की देवरा। देवरा की कहानी में समुद्र काफी अहम भूमिका में है। इस फिल्म के ट्रेलर में भी समुद्र को काफी प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म समुद्री लुटेरों पर ही आधारित होने वाली है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। फिल्म इस साल 27 सितबंर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन कोरतला शिवा ने किया है।
'राम सेतु'
साल 2022 में रिलीज हुई ये फिल्म एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरूचा और सत्य देव अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। भारतीय प्राचीन मान्यता के अनुसार राम सेतु एक पुल है, जिसे श्री राम ने लंका जाने के लिए समुद्र पर बनवाया था। इस फिल्म में अक्षय इस पुल का निर्माण मानव द्वारा किया गया है या नहीं, इसकी जांच करते नजर आते हैं। इस फिल्म के भी समुद्र के अंदर के कुछ बेहद खूबसूरत दृश्य दिखाए गए थे।
Malaika Arora Father: मलाइका के पिता के निधन के बाद, एक्ट्रेस के घर सांत्वना देने पहुंचे ये सितारे l Arjun Kapoor
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' साल 2018 की पीरियड मसाला एडवेंचर फिल्म है, जिसका निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन , आमिर खान , कैटरीना कैफ , फातिमा सना शेख , मोहम्मद जीशान अय्यूब आदि कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म के काफी महत्वपूर्ण दृश्य समुद्र में दिखाए गए हैं।
Border 2: जेपी दत्ता की 'बॉर्डर 2' के एलान के बाद लगा फिल्म पर ग्रहण? प्रोड्यूसर भरत शाह ने जारी किया नोटिस
'द गाजी अटैक'
'द गाजी अटैक' संकल्प रेड्डी द्वारा निर्देशित भारतीय युद्ध पर बनी फिल्म है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तानी युद्धपोत पीएनएस गाजी की रहस्यमय तरीके से डूबने पर आधारित है। फिल्मी में राणा दग्गुबाती, तापसी पन्नू, केके मेनन और अतुल कुलकर्णी नजर आए थे। ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म को काफी सराहना भी मिली थी। ये फिल्म भारत में पानी के नीचे या समुद्र-युद्ध पर आधारित पहली फिल्म है।
मौनी की सादगी ने लूटा दिल, चटक लाल साड़ी में आईं नजर