फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tumbbad Re Release: कल्ट हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ को लेकर युवाओं में उत्साह, री-रिलीज पर बना रही नए कीर्तिमान

Wed, 11 Sep 2024 05:55 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Sep 2024 05:55 PM IST
विज्ञापन
Tumbbad Re Release Box Office Collection: Sohum Shah horror Movie doing well in Advance Booking reports
‘तुम्बाड’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा में कल्ट फिल्म का दर्जा पा चुकी निर्देशक राही अनिल बर्वे की फिल्म ‘तुम्बाड’ इस हफ्ते फिर से सिनेमाघरों मे पहुंच रही है। लीक से इतर कहानी, विश्व स्तर की सिनेमैटोग्राफी और डरावनी फिल्मों में एक नया अध्याय लिखने वाला फिल्म का संगीत इसे एक कालजयी फिल्म बना चुका है। अपनी री-रिलीज पर फिल्म ‘तुम्बाड’ बॉक्स ऑफिस पर भी नए आयाम खोल रही है। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी री-रिलीज (13 सितंबर 2024) की एडवांस बुकिंग में ही इतने पैसे कमा लिए हैं जितने इस फिल्म ने 2018 की रिलीज के समय पहले दिन कमाए थे। संकेत यही हैं कि आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी कई रिकॉर्ड अपने नाम लिखने वाली है।


Jasleen Royal: जसलीन रॉयल ने गुरु रंधावा के खिलाफ दायर किया मुकदमा, कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़ा है मामला

Tumbbad Re Release Box Office Collection: Sohum Shah horror Movie doing well in Advance Booking reports
‘तुम्बाड’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ट्रेड पंडितों को फिल्म की री-रिलीज कामयाबी में हिंदी सिनेमा का शुभ संकेत भी दिख रहा है।  इसे आज तक की री-रिलीज में दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा प्यार पाने वाली फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म ‘तुम्बाड’ का नाम देश की की 10 बेहतरीन फिल्मों के लिए हुए सर्वे में ‘मुगल ए आजम, ‘शोले’, ‘बाहुबली’ के साथ लिया जा रहा है। 

Tumbbad Re Release Box Office Collection: Sohum Shah horror Movie doing well in Advance Booking reports
तुम्बाड - फोटो : एक्स

इस साल की फिल्मों ‘मुंजा’ और ‘स्त्री 2’ जहां हास्य और हॉरर की खुराक के साथ दर्शकों को आकर्षित करती रही है, वहीं, ‘तुम्बाड’ का ताना-बाना नाट्य शास्त्र के अद्भुत रस के साथ दर्शकों को बॉक्स ऑफिस की तरफ खींचने का काम करता है। बताते हैं कि फिल्म ‘तुम्बाड’ को बनाने में छह साल की मेहनत लगी। फिल्म में बारिश के जितने भी दृश्य हैं, वे सब असली बरसात में शूट किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tumbbad Re Release Box Office Collection: Sohum Shah horror Movie doing well in Advance Booking reports
‘तुम्बाड’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘तुम्बाड’ में उपयोग की गई बस 1935 के समय की है और फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स स्वीडन में तैयार किए गए। ये कुछ कुछ ऐसा ही जैसे फिल्म ‘मुगल ए आजम’ के लिए इसके निर्देशक के आसिफ ने बेल्जियम से असली हीरे मंगवाकर फिल्म के महत्वपूर्ण सीन शूट किए थे। फिल्म को इसकी रिलीज के समय बेहद पसंद करने वाले समीक्षकों की मानें तो फिल्म ‘तुम्बाड’ की लोकप्रियता की एक बड़ी वजह इस फिल्म की कहानी है। दादी मां से सुनी कहानियों जैसी इस फिल्म की कहानी इसके पहले बड़े परदे पर कभी नहीं देखी गई। 
Bollywood Biggest Franchises: ये है बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी, तीन में काम कर चुके हैं अक्षय कुमार

विज्ञापन
Tumbbad Re Release Box Office Collection: Sohum Shah horror Movie doing well in Advance Booking reports
‘तुम्बाड’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी रिलीज के समय फिल्म ‘तुम्बाड’ में पांडुरंग, विनायक, दादी और हस्तर जैसे किरदारों ने दर्शकों को मन मोह लिया। एक अद्भुत फिल्म होने के साथ ही ये फिल्म एक बहुत ही साधारण और सरल सी सीख अपने दर्शकों को देती है, ‘लालच बुरी बला है।’ अब जबकि फिल्म ‘तुम्बाड’ दोबारा सिनेमाघरों मे रिलीज हो रही है तो इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed