फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badshah and Honey Singh Controversy: बादशाह और हनी की तकरार को मिली हवा! आखिर क्या है माफिया मुंडीर?

Wed, 11 Sep 2024 03:41 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 11 Sep 2024 03:41 PM IST
विज्ञापन
Rapper Badshah and Honey Singh Controversy know the reason of fight and mafia mundeer
बादशाह और हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के सबसे चर्चित विवादों में रैपर बादशाह और हनी सिंह का विवाद भी शामिल है। लंबे समय से दोनों के बीच अनबन चल रही है। अब कुछ साक्षात्कारों के बाद दोनों का विवाद फिर से सुर्खियों में आ गया है। दोनों ने अप्रत्यक्ष रूप से खुद को एक-दूसरे से श्रेष्ठ बताया है। यहां तक की गाना भी गा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह खुद को रोल्स रॉयस और बादशाह को नैनो कार बता चुके हैं। वहीं, बादशाह ने भी ‘मैंने सीन चेंज कर दिया...और कुछ लोगों का कमबैक ही नहीं हो रहा…’ गाना गाकर हनी सिंह को निशाने पर लिया। इन दोनों के विवाद के सुर्खियों में आने के बाद ‘माफिया मुंडीर’ भी चर्चा में आ गया है। कहा जाता है कि दोनों के बीच 14 साल से चल रहे झगड़े की वजह भी ‘माफिया मुंडीर’ ही है। 


 
Rapper Badshah and Honey Singh Controversy know the reason of fight and mafia mundeer
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है सुर्खियों में बना माफिया मुंडीर?
हनी सिंह और बादशाह के कुछ हालिया साक्षात्कारों के बाद ‘माफिया मुंडीर’ काफी चर्चा में है। चलिए जानते हैं आखिर ये माफिया मुंडीर क्या है? दरअसल ‘माफिया मुंडीर’ एक बैंड था, हनी सिंह और बादशाह दोनों ही इसका हिस्सा थे। दोनों ने मिलकर बैंड के लिए कई गाने निकाले। बाद में जब दोनों की दोस्ती में दरार आ गई तो बैंड भी टूट गया। वहीं, हनी सिंंह ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में बताया कि ‘माफिया मुंडीर’ कोई ग्रुप नहीं था, बल्कि एक प्लेटफार्म था, जो नई प्रतिभाओं और गायकों को मौका देता था और हनी सिंह इसके संस्थापक थे। बादशाह भी खुद को कई बार इस बैंड का हिस्सा बता चुके हैं। 
Rapper Badshah and Honey Singh Controversy know the reason of fight and mafia mundeer
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@yoyohoneysingh
हालांकि, हनी सिंह ने उनके इस दावे को झूठ ठहराया और कहा है कि बादशाह कभी ‘माफिया मुंडीर’ का हिस्सा थे ही नहीं। हनी सिंह ने दावा किया कि उनके पिता बहुत पैसे वाले थे और उन्होंने हनी सिंह को बादशाह की एक एल्बम का म्यूजिक देने के लिए पैसे दिए थे। हनी ने साक्षात्कार में कहा जिसके पास पहले से पैसे हो उसे इस प्लेटफार्म की क्या जरूरत? हालांकि, बादशाह ने इस बात को गलत बताते हुए कहा है कि वह माफिया मुंडीर का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rapper Badshah and Honey Singh Controversy know the reason of fight and mafia mundeer
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम @ badboyshah
क्यों हुई बादशाह और हनी की लड़ाई?
बादशाह और हनी सिंह संगीत उद्योग का बहुत बड़ा नाम हैं। दोनों के नाम बहुत सारे हिट गाने और एल्बम हैं। एक दौर ऐसा आया जब हनी सिंह लाइमलाइट से दूर हो गए। इस समय बादशाह के करियर का उदय शुरू हुआ। दोनों ने एक साथ कई गाने और एल्बम किए हैं। ‘ब्राउन रंग’, ‘अंग्रेजी बीट ते’ जैसे कई गाने हैं जिसके रैप लिखने का दावा बादशाह और हनी दोनों करते हैं। वहीं, बादशाह ने वर्षों पहले एक साक्षात्कार में माना था कि दोनों ने एक साथ मिलकर कई गाने लिखे थे, हालांकि वह रिलीज ही नहीं हुए, क्योंकि हनी सिंह सिर्फ अपने करियर पर ध्यान देते थे। 
 
विज्ञापन
Rapper Badshah and Honey Singh Controversy know the reason of fight and mafia mundeer
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
बादशाह ने हनी पर यह भी आरोप लगाया था कि उन्होंने उनसे  कई दस्तावेजों पर साइन करवा लिया था। हनी सिंह के मुताबिक बादशाह उनसे कई बार माफी मांगी और फिर भी उनके खिलाफ गाने निकाले। हाल-फिलहाल में हुए कुछ साक्षात्कारों ने इस विवाद को फिर से हवा दे दी है।
Raid 2: रेड डालने फिर से आ रहे अजय देवगन, इंतजार हुआ खत्म! इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘रेड 2’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed