फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Biggest Franchises: ये है बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी, तीन में काम कर चुके हैं अक्षय कुमार

Wed, 11 Sep 2024 03:00 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 03:00 PM IST
सार

बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों में कई ऐसी फिल्म फ्रेंचाइजी आई हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इन फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया, बल्कि हर नई फिल्म के साथ इनका क्रेज बढ़ता ही गया। गोलमाल, सिंघम, हाउसफुल और भूल भुलैया बॉलीवुड की चार सबसे बड़ी और लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी हैं। इनमें से तीन में तो अक्षय कुमार ने काम किया है।
 

विज्ञापन
Bollywood Most Successful Franchises Golmaal Singham Housefull Bhool Bhulaiyaa
बॉलीवुड की बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों में कई ऐसी फिल्म फ्रेंचाइजी आई हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इन फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया, बल्कि हर नई फिल्म के साथ इनका क्रेज बढ़ता ही गया। गोलमाल, सिंघम, हाउसफुल और भूल भुलैया बॉलीवुड की चार सबसे बड़ी और लोकप्रिय फिल्म फ्रेंचाइजी हैं। इनमें से तीन में तो अक्षय कुमार ने काम किया है।

Bollywood Most Successful Franchises Golmaal Singham Housefull Bhool Bhulaiyaa
गोलमाल - फोटो : इंस्टाग्राम @primevideoin

गोलमाल

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी ने कॉमेडी फिल्मों की दुनिया में एक नया मापदंड स्थापित किया है। 2006 में रिलीज हुई पहली फिल्म 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' ने दर्शकों को खूब हंसाया। इसके बाद गोलमाल रिटर्न्स (2008), गोलमाल 3 (2010) और गोलमाल अगेन (2017) ने इस फ्रेंचाइजी को और भी मजबूत किया। गोलमाल फ्रेंचाइजी की खास बात ये है कि इसकी कहानियों में मजेदार गलतफहमी का ताना-बाना दिखाजा जाता है। हर किरदार की अनोखी शख्सियत होती है और इसके संवाद फिल्म को दिलचस्प बना देते हैं। यह एक फैमिली एंटरटेनर फ्रेंचाइजी है, जिसे सभी आयु वर्ग के लोग पसंद करते हैं।

Bollywood Most Successful Franchises Golmaal Singham Housefull Bhool Bhulaiyaa
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

सिंघम 

'सिंघम' रोहित शेट्टी की एक और सफल फ्रेंचाइजी है। गोलमाल के उलट यह एक एक्शन पुलिस ड्रामा फ्रेंचाइजी है। इसकी शुरूआत 2011 में 'सिंघम' से हुई थी। बाजीराव सिंघम का रोल करके अजय देवगन दर्शकों के बीच छा गए थे। इसके बाद 'सिंघम रिटर्न्स' (2014) ने भी लोगों का मनोरंजन किया। इस साल दिवाली पर सिंघम अगेन रिलीज होने वाली है, जो इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है और रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है।

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल होने को उतावले फैंस, एक ने इतने हजार खर्च कर खरीदा टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Most Successful Franchises Golmaal Singham Housefull Bhool Bhulaiyaa
हाउसफुल - फोटो : यूट्यूब @ErosNowMusic

हाउसफुल

गोलमाल की तरह हाउसफुल भी एक प्रसिद्ध फिल्म फ्रेंचाइजी है। इसके अभी तक चार पार्ट आ चुके हैं। हाउसफुल फ्रेंचाइजी की शुरूआत साल 2010 में हुई थी, जिसका निर्देशन साजिद खान ने किया था। इसके बाद हाउसफुल 2 (2012), हाउसफुल 3 (2016) और हाउसफुल 4 (2019) ने दर्शकों को गुदगुदाने का काम किया। कॉमेडी ऑफ एरर हाउसफुल फ्रेंचाइजी की यूएसपी है। इसके किरदार अजीबोगरीब हालात में फंसे होते हैं, जिसे देखकर दर्शकों की हंसी छूट जाती है। 

Kareena Kapoor Khan: अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट हैं करीना कपूर खान, कहा- नहीं थी कभी हॉलीवुड फिल्मों की उतनी चाहत

विज्ञापन
Bollywood Most Successful Franchises Golmaal Singham Housefull Bhool Bhulaiyaa
भूल भुलैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भूल भुलैया

भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की फिल्मों में कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर का भी मजा आता है। इसकी पहली फिल्म 'भूल भुलैया' थी, जो 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके 15 साल बाद 2022 में 'भूल भुलैया 2' आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने लीड रोल किया था। इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों में भूत-प्रेत और रहस्यों के साथ कॉमेडी का दिलचस्प मेल होता है। इस दिवाली पर फिल्म का तीसरा भाग भी रिलीज होने जा रहा है।

Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी, दुख की घड़ी में पूर्व पत्नी के मायके पहुंचे अरबाज खान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed