Amy Jackson: शादी के दो महीने बाद ही एमी जैक्सन ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, प्रशंसकों ने दी बधाई
Amy Jackson: अभिनेत्री एमी जैक्सन ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं। एमी ने इस वर्ष अपने प्रेमी एड वेस्टविक से शादी की है। शादी के दो महीनों बाद ही अभिनेत्री ने यह खुशखबरी प्रशंसकों के साथ साझा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस जोड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें अभिनेत्री को अपना बेबी बंप दिखाते हुए देखा जा सकता है। एमी और एड द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में, अभिनेत्री को एक खूबसूरत सफेद गाउन में और उनके पति एड को सफेद टी शर्ट और काली जींस में देखा जा सकता है।
चंद दिनों की मेहमान है 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', जानें कलेक्शन
जैसे ही दोनों ने इंस्टाग्राम पर यह तस्वीरें साझा की, प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में बधाई की बाढ़ ला दी। वह इस जोड़े को बधाई और शुभकामनाएं देने लगे।
अभिनेत्री एमी अपने पूर्व साथी जॉर्ज पानायितौ से 5 वर्षीय लड़के एंड्रियास जैक्स पानायितौ की मां भी हैं, जो एक होटल व्यवसायी हैं। एमी और एड की मुलाकात साल 2022 में एक खेल के दौरान हुई और दोनों में प्यार हो गया। दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, इस साल अगस्त में इस जोड़े ने शादी कर ली।
Spirit: 'स्पिरिट' के संगीत निर्देशक ने वीडियो साझा कर दिया रोमांचक अपडेट, संदीप रेड्डी वंगा भी आए नजर
एमी के वर्क फ्रंट की बात करें तो जहां एमी को ‘एक दीवाना था’, ‘आई’ और अन्य फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है, वहीं एड वेस्टविक को ‘गॉसिप गर्ल’ में उनके अभिनय के लिए पहचाना जाता है।
Karan Arjun: अजय-कार्तिक की फिल्मों के साथ दिखेगा 'करण-अजुन' का टीजर, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी फिल्म