फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CCL 2024: आनंद बिहारी यादव अब नहीं रहे सीसीएल टीम के मालिक, शारजाह से शुरू होगा इस साल का मुकाबला

Tue, 07 Nov 2023 07:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 07 Nov 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Anand Bihari Yadav is no longer with bhojpuri dabanggs team Abhay Sinha will be one of the new owner
निरहुआ और मनोज तिवारी के साथ आनंद बिहारी यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) सीजन 10 की शुरुआत अगले साल फरवरी में होनी जा रही है। सीसीएल की शुरुआत इस बार शारजाह से होगी और फाइनल हिंदुस्तान की धरती पर खेला जाएगा। लीग की अहम टीम भोजपुरी दबंग्स टीम के मालिकों में से एक आनंद बिहारी यादव का पत्ता इस बार कट गया है। टीम प्रबंधन ने उन्हें हटाकर उनकी जगह इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) के अभय सिन्हा को शामिल कर लिया है।


Animal: यूएसए में अब तक की सबसे बड़ी रिलीज के लिए तैयार 'एनिमल', रणबीर-रश्मिका की फिल्म को मिले 888 स्क्रीन्स

Anand Bihari Yadav is no longer with bhojpuri dabanggs team Abhay Sinha will be one of the new owner
रमेश नैयर, दिनेश लाल यादव, मनोज तिवारी,, अभय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भोजपुरी दबंग्स के मालिकों में अब अभय सिन्हा, मनोज तिवारी और रमेश नैय्यर शामिल रहेंगे। आनंद बिहारी यादव को बाहर का रास्ता दिखाने को लेकर तहकीकात की गई तो पता चला कि भोजपुरी दबंग्स टीम पर किसी एक का मालिकाना हक नहीं होता है। ये हर साल बदलते रहते हैं। कोई भी सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में सात करोड़ रुपए जमा करके टीम का मालिकाना हक प्राप्त कर सकता है। अब सवाल यही उठता है कि जब कोई भी तो आनंद बिहारी यादव क्यों नहीं?

Anand Bihari Yadav is no longer with bhojpuri dabanggs team Abhay Sinha will be one of the new owner
सीसीएल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल, इस साल मार्च में आयोजित सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के दौरान ही भोजपुरी दबंग्स टीम के लोगों ने फैसला कर लिया था कि अगले साल आयोजित होने जा रहे सीसीएल के लिए आनंद बिहारी यादव को भोजपुरी दबंग टीम के मालिक के रूप में पेश नहीं करेंगे क्योंकि आनंद बिहारी यादव के एक धोखाधड़ी के मामले में भोजपुरी दबंग्स टीम की बहुत बदनामी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anand Bihari Yadav is no longer with bhojpuri dabanggs team Abhay Sinha will be one of the new owner
आनंद बिहारी यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में शामिल भोजपुरी दबंग्स क्रिकेट टीम के मालिक आनंद बिहारी यादव को 11 मार्च 2023 को मोहाली पुलिस ने 4.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में जोधपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया था। जिसकी वजह से भोजपुरी दबंग्स क्रिकेट टीम की काफी बदनामी हुई थी। तभी यह फैसला ले लिया गया था कि साल 2024 में आयोजित सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में टीम की तरफ से आनंद बिहारी यादव का नाम आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Anand Bihari Yadav is no longer with bhojpuri dabanggs team Abhay Sinha will be one of the new owner
सीसीएल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बहरहाल, इस बार सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की शुरुआत शारजाह से होगी। पहला मैच मुंबई हीरोज और केरला ब्लास्टर्स के बीच 23 फरवरी 2024 शुक्रवार को शाम 7 बजे से शारजाह में होगा। और, भोजपुरी दबंग्स का पहला मैच 24 फरवरी को तेलुगु वारियर्स के बीच शारजाह में दोपहर के 2.30 बजे से होगा। इस बार भोजपुरी टीम में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव भी शामिल रहेंगे।
Salaar: इस दिन यूएस में किया जाएगा 'सालार' का प्रीमियर, प्रभास की फिल्म का रनटाइम भी आया सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed