फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12th Fail: आनंद महिंद्रा ने 12वीं फेल को बताया राष्ट्रीय पुरस्कार का हकदार, विक्रांत मैसी ने दी यह प्रतिक्रिया

Thu, 18 Jan 2024 09:04 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 09:04 AM IST
विज्ञापन
Anand Mahindra praised 12th Fail said Vikrant Massey deserves National know actor reaction
आनंद महिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत मैसी स्टारर '12वीं फेल' अपनी रिलीज के ढाई माह बाद भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब सराहा है। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों के अभिनय की जमकर प्रशंसा हो रही है। वहीं, कई दिग्गज हस्तियों ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। अब इस लिस्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का नाम भी शामिल हो गया है। आनंद महिंद्रा ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है, साथ ही उन्होंने '12वीं फेल' के मुख्य कलाकार विक्रांत मैसी को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की बात भी कही।

Anand Mahindra praised 12th Fail said Vikrant Massey deserves National know actor reaction
उद्योगपति आनंद महिंद्रा - फोटो : PTI

आनंद महिंद्रा ने 12वीं फेल की पूरी टीम की सराहना करते हुए लोगों से यह फिल्म देखने की अपील की। अपने एक्स हैंडल आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'आखिरकार बीते हफ्ते 12वीं फेल फिल्म देख ली। यदि आप इस साल सिर्फ एक फिल्म देखना चाहते हैं, तो वह फिल्म इसे बनाएं।

Anand Mahindra praised 12th Fail said Vikrant Massey deserves National know actor reaction
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान उन्होंने इस फिल्म की कहानी से लेकर विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन की भी तारीफ की। उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'यह कहानी देश के रियल लाइफ के हीरो पर आधारित है। सिर्फ हीरो ही नहीं, बल्कि सफलता के भूखे लाखों युवा, जो दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी को पास करने के लिए बड़ी से बड़ी बाधाओं के खिलाफ संघर्ष करते हैं'।
EXCLUSIVE Main Atal Hoon: वाजपेयी की प्रेमकथा देख भर आईं सेंसर बोर्ड सदस्यों की आंखें, कल रिलीज हो रही फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Anand Mahindra praised 12th Fail said Vikrant Massey deserves National know actor reaction
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे लिखा कि मेरे लिए फिल्म आकर्षण सीन इंटरव्यू क्लाइमैक्स था। हां, यह थोड़ा मनगंढत लग सकता है, लेकिन डायलॉग आपको प्रभावित करते हैं। इस सीन में दिखाया गया है कि एक नए भारत के निर्माण के लिए क्या करना चाहिए।
 

विज्ञापन
Anand Mahindra praised 12th Fail said Vikrant Massey deserves National know actor reaction
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

आनंद महिंद्रा के इस तारीफ पर अभिनेता विक्रांत मैसी ने आभार जताया। उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद, मिस्टर महिंद्रा। फिल्म के लिए हमारे प्रयासों के लिए आपकी सराहना मेरे लिए बहुत मायने रखती है और हमारी टीम का प्रत्येक सदस्य के लिए भी। हमे लगता है कि हमने कुछ सही किया है'। गौरतलब है कि '12वीं फेल' इस समय डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म के रिलीज के बाद से ही इसके किरदारों की लोकप्रियता में भी जबर्दस्त इजाफा हुआ है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
Kennedy To Kill: फेस्टिवल प्रीमियर के बाद कहां खो गई कश्यप और करण की फिल्में, रिलीज के कतार में ये भी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed