अंबानी परिवार अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। अनंत अंबानी जल्द ही अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ एक भव्य विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे। एक से तीन मार्च तक गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन्स होने वाले हैं, जिसमें आमंत्रित किए गए मेहमानों के लिए एक बड़े मेन्यू और कार्यक्रम की योजना बनाई गई है। खाने-पीने का ध्यान रखने वाली टीम ने मेहमानों से अनुरोध किया है कि यदि खाने को लेकर उन्हें कोई आवश्यकताएं या प्रतिबंध है तो वे उन्हें साझा करें, ताकि उनकी जरूरतों का ध्यान रखा जा सके।
Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन का कार्ड वायरल, कार्यक्रम और ड्रेस कोड का हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, अंबानी के एक फैन पेज ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के खूबसूरत निमंत्रण कार्ड वाला एक प्यारा वीडियो साझा किया। वीडियो में आठ पेज लंबा निमंत्रण कार्ड देखने को मिला, जिसमें कार्यक्रमों के स्थान के साथ-साथ उनके समय और ड्रेस कोड का पूरा विवरण बताया गया है। कार्ड के पहले पन्ने से शादी के निमंत्रण की शुरुआत हुई, जिसमें अनंत और राधिका के नाम के पहले अक्षर हिंदी में लिखे हुए थे। इसके बाद अंबानी ने एक प्यारा संदेश लिखा और फिर कार्यक्रमों का विवरण लिखा गया है, जो एक कॉकटेल समारोह के साथ शुरू होगा। उन्होंने एक मार्च, 2024 को शाम 5:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के लिए कॉकटेल ड्रेस का एक ड्रेस कोड रखा।
Pankaj Udhas Funeral: अंतिम सफर पर निकले पंकज उधास, अंतिम संस्कार से पहले दिया गया राजकीय सम्मान
इसके बाद दो मार्च 2024 को अंबानी ने दो कार्यक्रम रखे हैं, जिनमें 'ए वॉक ऑन द वाइल्ड साइड' और 'मेला रूज' शामिल हैं। सुबह के कार्यक्रम के लिए उन्होंने अपने मेहमानों से आरामदायक जूते के साथ जंगल फीवर के कपड़े पहनने के लिए कहा और शाम के कार्निवल के लिए मेहमानों को अपने डांसिंग जूते पहनने के लिए कहा जाता है। तीन मार्च, 2024 को अंबानी ने प्रकृति के बीच अपने मेहमानों के लिए एक सुंदर दोपहर के भोजन की मेजबानी करने की योजना बनाई है।
अनंत और राधिका की शादी से पहले होने वाले समारोह में तीन दिनों के दौरान पांच कार्यक्रम होंगे। समारोह के लिए 1000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई 19 जनवरी, 2023 को मुंबई में एक गोल धना समारोह में हुई थी। वहीं अब वे 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे।
सारा-आदित्य ने पूरा किया 'मेट्रो इन दिनों' का दिल्ली शूटिंग शेड्यूल