फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ambani Family: अनंत-राधिका ने साथ मनाई पहली गणेश चतुर्थी, अंबानी परिवार में भव्य गणेश उत्सव का हुआ आयोजन

Sun, 08 Sep 2024 06:28 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 08 Sep 2024 06:28 PM IST
विज्ञापन
Anant ambani radhika merchant celebrate first ganesh chaturthi together ambani family celebrate ganesh utsav
अंबानी परिवार ने मनाया गणेश उत्सव - फोटो : एएनआई
देशभर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। चारों ओर गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया गया। अंबानी परिवार ने भी शनिवार को गणेश चतुर्थी मनाई और अपने निवास स्थान एंटीलिया में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। अंबानी परिवार में गणपति आरती का एक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस दौरान आध्यात्मिक गुरु की उपस्थिति में उनका आशीर्वाद लिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी परिवार के साथ आरती करते हुए नजर आएं।
Anant ambani radhika merchant celebrate first ganesh chaturthi together ambani family celebrate ganesh utsav
नीता अंबानी - फोटो : एएनआई
उत्सव के अवसर पर, नीता अंबानी ने एक खूबसूरत कढ़ाई वाली साड़ी पहनी थी, जबकि मुकेश अंबानी कुर्ता और पायजामा पहने हुए दिखे। वहीं, नवविवाहित जोड़ा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए देखे गए।
Jigra Teaser: जिगरा के टीजर के फैन हुए कल्कि 2898 एडी के निर्देशक, बोले- फिल्म के लिए और इंतजार नहीं कर सकता

 
Anant ambani radhika merchant celebrate first ganesh chaturthi together ambani family celebrate ganesh utsav
मुकेश अंबानी अपने अध्यात्मिक गुरु का आशीर्वाद लेते हुए - फोटो : एएनआई
7 सितंबर को अंबानी परिवार ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ अपने घर एंटीलिया में गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पति-पत्नी बनने के बाद अपनी पहली गणेश चतुर्थी मना रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anant ambani radhika merchant celebrate first ganesh chaturthi together ambani family celebrate ganesh utsav
अंबानी परिवार का गणेश उत्सव - फोटो : एएनआई
बॉलीवुड सिंगर बी प्राक समारोह में विशेष अतिथियों में शामिल थे। सिंगर ने अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान वह अनंत के साथ पोज देखते हुए भी नजर आएं। इस दौरान वह नारंगी रंग के कुर्ते और जैकेट पहने हुए दिखे। अंबानी परिवार के इस गणेश उत्सव में कई सितारों ने शिरकत की। 

 
विज्ञापन
Anant ambani radhika merchant celebrate first ganesh chaturthi together ambani family celebrate ganesh utsav
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आरती करते हुए - फोटो : एएनआई
गणेश चतुर्थी का यह उत्सव दस दिनों तक मनाया जाता है। यह 7 सितंबर को शुरू हुआ और अनंत चतुर्दशी तक जारी रहेगा। इसे विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। भगवान गणेश को सुख-समृद्धि और बुद्धि का देवता माना जाता है। पूरे देश में इस त्यौहार को उत्साह के साथ लोग मनाते हैं। 
Vettaiyan: 'वेट्टैयन' के पहले गाने का प्रोमो जारी, 'मनासिलायो' में किया गया इस दिवंगत गायक की आवाज का इस्तेमाल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed