अंबानी परिवार में शहनाई बजने वाली है। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने वाले हैं। वे अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ शादी रचाने वाले हैं। दोनों परिवारों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। शादी से पहले 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में शादी के कार्यक्रम होंगे। प्री-वेडिंग कार्यक्रम बहुत भव्य होने वाले हैं, जिसमें खानपान का खास इंतजाम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खासतौर से इंदौर से शेफ आ रहे हैं, जो मेहमानों के लिए विशेष व्यंजन तैयार करेंगे।
Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग दावत में मिलेगा इंदौरी स्वाद, बनेंगे 2500 से ज्यादा व्यंजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत और राधिका के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने इंदौर से 65 शेफ बुलाए हैं। ये इंदौरी शेफ गुजरात जामनगर में इंदौरी भोजन का स्वाद परोसेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी शेफ इंदौर की जार्डियन होटल से हैं, जिन्हें खास रूप से प्री-वेडिंग फंक्शन में इंदौरी फूड बनाने के लिए बुलाया गया है। अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में इंदौरी फूड्स का स्वाद तो होगा ही, साथ ही इंदौर की फेमस सराफा चौपाटी और छप्पन के स्ट्रीट फूड और व्यंजनों का स्वाद भी मेहमानों को मिलेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में आए मेहमानों के इंदौरी भोजन का स्वाद चखने को मिलेगा। इंदौरी भोजन के लिए एक खास सराफा काउंटर बनाया जाएगा, जिसमें इंदौर के सभी लोकप्रिय फूड आइटम मिलेंगे। इस काउंटर में इंदौर की मशहूर मिठाई से लेकर नमकीन, चटपटी चाट और कचौरी समेत कई तरह के व्यंजन शामिल किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार भोजन में भुट्टे का कीस, खोपरा पेटिस, इंदौरी पोहा और जलेबी समेत कई खास पकवान शामिल होंगे।
Laapataa Ladies: मुंबई में 'लापता लेडीज' की स्पेशल स्क्रीनिंग, सनी देओल, काजोल समेत इन सितारों का लगा जमावड़ा
अनंत और राधिका के प्री-वेडिंक कार्यक्रम में देश और दुनिया की कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। हर व्यवस्था शानदार की जा रही है। कहा जा रहा है कि तीन दिन के उत्सव में करीब 2500 प्रकार के व्यंजन मेहमानों के लिए परोसे जाएंगे। शेफ की टीम में करीब 20 महिला शेफ के होने की जानकारी है।
Taapsee Pannu Wedding: जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड मैथियास बोए की दुल्हन बनने जा रही हैं तापसी? इस जगह लेंगी सात फेरे
प्री-वेडिंग कार्यक्रम काफी भव्य होंगे। फिल्म जगत की हस्तियां इन कार्यक्रमों में चार चांद लगाएंगी। कई बॉलीवुड सितारे इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, वहीं कई सितारे प्रस्तुति भी देते नजर आएंगे। इतना ही नहीं, पॉप स्टार रिहाना भी खासतौर से कार्यक्रम में अपने संगीत से समां बांधती नजर आएंगी।
Bollywood Action Film: ये एक्शन थ्रिलर फिल्में इस साल मचाएंगी धमाल, दर्शक कर रहे बेसब्री से इंतजार