पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Function: अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग के कार्यक्रम, बॉलीवुड-हॉलीवुड का भी दिखा जलवा, आज है शादी

Fri, 12 Jul 2024 12:37 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 12 Jul 2024 12:37 PM IST
सार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट आज यानी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की प्री-वेडिंग का कार्यक्रम गुजरात के जामनगर में 1 मई को शुरू हुआ था। अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग का सेलिब्रेशन काफी धूम धाम से मनाया गया। इस समारोह में बॉलीवुड और हॉलिवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत की। बहरहाल, आज वो दिन आ गया, जिसका पूरी दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही थी। आज अनंत-राधिका सात फेरे लेंगे और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। हॉलीवुड अभिनेत्री किम कार्दशियन भी राधिका-अनंत की शादी में शामिल होने के लिए भारत पहुंच चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किम शादी में धमाकेदार परफॉर्मेंस दें। वहीं, प्रियंका चोपड़ा और निक भी शामिल होने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। आइए आपको बताते है शादी से पहले अंबानी परिवार में कौन-कौन से फंक्शन का जश्न मनाया गया।

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding functions details bollywood hollywood cricket stars
अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन विरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट आज यानी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की प्री-वेडिंग का कार्यक्रम गुजरात के जामनगर में 1 मई को शुरू हुआ था। अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग का सेलिब्रेशन काफी धूम धाम से मनाया गया। इस समारोह में बॉलीवुड और हॉलिवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत की। बहरहाल, आज वो दिन आ गया, जिसका पूरी दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही थी। आज अनंत-राधिका सात फेरे लेंगे और हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। हॉलीवुड अभिनेत्री किम कार्दशियन भी राधिका-अनंत की शादी में शामिल होने के लिए भारत पहुंच चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किम शादी में धमाकेदार परफॉर्मेंस दे सकती हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा और निक भी शादी में शामिल होने के लिए भारत पहुंच चुके हैं। आइए आपको बताते है शादी से पहले अंबानी परिवार में कौन-कौन से फंक्शन का जश्न मनाया गया।
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding functions details bollywood hollywood cricket stars
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले दिन प्री-वेडिंग समारोह को 'एन इवनिंग इन एवरलैंड' का नाम दिया गया था, जिसमें सभी मेहमानों ने 'कॉकटेल' स्टाइल ड्रेस पहनी थी। वहीं दूसरे दिन की थीम रही 'ए वॉक ऑन द वाइल्डलाइफ', जिसमें जंगल फीवर का ड्रेस कोड देखने को मिला। तीसरे दिन दो कार्यक्रम एक साथ आयोजित किए गए थे, जिसमें पहला 'टस्कर ट्रेल्स' और दूसरा 'हस्ताक्षर' शामिल था। इस दौरान मेहमानों ने 'हेरिटेज भारतीय परिधान' पहनें। मेहमानों की बात करें तो बॉलीवुड का शायद ही कोई ऐसा सेलेब बचा हो, जो अंबानी परिवार के इन समारोह में ना गया हो। शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर हर कोई अंबानी परिवार में राधिका और अनंत को अपना आशिर्वाद देने पहुंचे थे। यही नहीं बल्कि ज्यादातर बॉलीवुड सितारों ने खुलकर डांस भी किया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding functions details bollywood hollywood cricket stars
अपनी बहन के साथ राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनंत-राधिका की शादी की पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में आयोजित की गई थी। इसके बाद अनंत-राधिका की दूसरी प्री-वेडिंग सेरेमनी एक क्रूज पर हुई। इसके बाद संगीत कार्यक्रम भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में दुनिया के मशहूर पॉप स्टार्स की परफॉर्मेंस देखने को मिली थी। पहले प्री-वेडिंग में रिहाना ने परफॉर्म किया था और दूसरे प्री-वेडिंग में कैटी पेरी ने परफॉर्म किया था। इस दौरान इंटरनेशनल स्टार्स रिहाना और एकॉन ने भी यहां परफॉर्म किया था। बिजनेस, राजनीति और बॉलीवुड जगत के लगभग सारे बड़े लोगों का यहां जमावड़ा था। अंबानी फैमिली ने वहां के लोकल लोगों के लिए भी एक महाभोज का आयोजन किया था, जिसमें करीब मुफ्त में 51 हजार लोगों को खाना खिलाया गया था। इसे 'अन्न सेवा' का नाम दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding functions details bollywood hollywood cricket stars
नीता अंबानी-राधिका मर्चेंट-मुकेश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1 मार्च को अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का पहला दिन था। शाम 5.30 बजे इवेंट 'एन इवनिंग इन एवरलैंड' शुरू हुआ था। इसके लिए सभी मेहमानों ने एलिगेंट कॉकटेल थीम बेस्ड ड्रेस पहना। इसके बाद अंबानी परिवार ने एक वेलकम स्पीच दी। रात में एक फैशन शो भी रखा गया था। इसके बाद पॉप स्टार रिहाना ने परफॉर्म किया। 2 मार्च को अनंत-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का दूसरा दिन था। उस दिन दो इवेंट्स साथ में रखे गए थे। पहली थीम 'अ वॉक ऑन द वाइल्डसाइड' थी, जिसमें मेहमानों को जंगल सफारी पर ले जाया गया था। मुकेश अंबानी ने मार्क जुकरबर्ग को जंगल की सैर कराई। प्री-वेडिंग सेरेमनी के दौरान अंबानी परिवार ने अपने मेहमानों के लिए ड्रोन शो भी रखा था, जिसमें वनतारा की झलकियां भी दिखाई गई थीं। इस ड्रोन लाइट शो में 5000 ड्रोन का इस्तेमाल हुआ था। 3 मार्च को अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का तीसरा दिन था। उस दिन दो इवेंट्स हुए पहला इवेंट 'टस्कर ट्रेल्स' सुबह से शुरू हुआ और दोपहर तक चला था। इसके बाद शाम को हस्ताक्षर इवेंट शुरू हुआ, जिसका ड्रेस कोड हेरिटेज इंडियन रखा गया था। फिर हस्ताक्षर के बाद महाआरती हुई। महाआरती के बाद खुले आसमान के नीचे डिनर पार्टी का आयोजन किया गया। डिनर के बाद सिंगिंग परफॉर्मेंस रखी गई, जिसमें एकॉन, सुखबीर और हार्डी संधू ने जबर्दस्त परफॉर्मेंस दी थी।
विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding functions details bollywood hollywood cricket stars
अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक और सेलिब्रेशन, जो 28 से 30 मई तक एक क्रूज शिप में चला। इसमें अंबानी परिवार से जुड़े खास लोग शामिल हुए। बॉलीवुड से तीनों खान, बच्चन और कपूर फैमिली भी मौजूद रहीं। इसके अलावा बिजनेस जगत से भी कई नामचीन हस्तियां इस क्रूज शिप सेलिब्रेशन में नजर आए। अंबानी के क्रूज शिप ने इटली से रवाना होकर सदर्न फ्रांस तक अपनी यात्रा पूरी की थी। इस दौरान बॉलीवुड और हॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने अपना जलवा बिखेरा। 5 जुलाई रात को संगीत समारोह आयोजित किया गया था। संगीत समारोह में विशेष रूप से जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया। इसके अलाला बॉलीवुड के कई मशहूर गायकों ने अपने गीत पेश किए, जो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed