फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant Radhika Wedding: सात महीने कैसे चली अनंत अंबानी-राधिका की शादी? तस्वीरों में देखें हर आयोजन की झलक

Sat, 13 Jul 2024 05:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 Jul 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant seven Month long Mega wedding engagement to pre wedding and 7 phere photos
अनंत-राधिका वेडिंग - फोटो : अमर उजाला

देश की सबसे चर्चित और सबसे महंगी शादी कल मुंबई में संपन्न हुई। जी हां, हम बात कर रहे हैं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह की। शादी के कार्यक्रम अभी दो दिन और चलेंगे। आज 'शुभ आशीर्वाद' समारोह है और कल रविवार को 'मंगल उत्सव' का आयोजन होगा। अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी के कार्यक्रम करीब सात महीने चले हैं। इनकी शुरुआत बीते वर्ष दिसंबर में सगाई समारोह से हुई। आइए तस्वीरों में देखते हैं हर कार्यक्रम की झलक...

Anant Ambani Radhika Merchant seven Month long Mega wedding engagement to pre wedding and 7 phere photos
अनंत अंबानी-राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम-@radhikamerchant_

बीते वर्ष 29 दिसंबर को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई राजस्थान में हुई थी। वहां नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में ये समारोह संपन्न हुआ था। इस दौरान अंबानी परिवार और मर्चेंट पिरवार के सदस्य शामिल थे। इसके बाद 19 जनवरी 2024 को राधिका मर्चेंट की मेंहदी की रस्म हुई और पारंपरिक मेहंदी समारोह में हिस्सा लिया। अगले दिन इस जोड़े ने अपनी गोल धना सगाई पार्टी रखी, जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान अनंत और राधिका की मंगनी की अंगूठी अंबानियों का पालतू डॉग लेकर आया था।

Anant Ambani Radhika Merchant seven Month long Mega wedding engagement to pre wedding and 7 phere photos
जामनगर में हुआ प्री-वेडिंग इवेंट - फोटो : इंस्टाग्राम-@radhikamerchant_

इसके बाद मार्च 2024 से अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम शुरू हो गए। अंबानी परिवार ने दो प्री-वेडिंग फंक्शन रखे। पहला प्री-वेडिंग फंक्शन अंबानी परिवार ने अपने गृह राज्य गुजरात के जामनगर में आयोजित किया। इसमें देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी कई चर्चित हस्तियां आईं। अंबानी परिवार में हुए आयोजनों में एक बात खास दिखी कि हर आयोजन से पहले अंबानियों ने परंपरा, संस्कृति और समाज-सेवा का संदेश दिया। प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की शुरुआत अन्नसेवा के साथ की गई थी, जिसमें अनंत और राधिका ग्रामीणों को भोजन परोसते दिखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant seven Month long Mega wedding engagement to pre wedding and 7 phere photos
जामनगर में हुआ प्री-वेडिंग इवेंट - फोटो : इंस्टाग्राम

गुजरात के जामनगर में हुए प्री-वेडिंग में बिल गेट्स से लेकर मार्क जुकरबर्ग और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप तक कई विदेशी मेहमान आए। पॉप सिंगर रिहाना ने प्रस्तुति दी। इसके लिए उन्होंने करीब 74 करोड़ रुपये फीस ली थी। जामनगर के कार्यक्रम करीब तीन दिनों तक चले। प्री-वेडिंग फंक्शन 1 से तीन मार्च तक चला था।

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant seven Month long Mega wedding engagement to pre wedding and 7 phere photos
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम

इसके बाद अंबानी परिवार ने दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन देश में न रखकर विदेश में रखा। दरअसल, अंबानियों ने क्रूज पार्टी रखी, जिसमें फिल्म जगत की कई हस्तियां भी शिरकत करने पहुंची थीं। यह लग्जरी क्रूज पार्टी 28 मई से लेकर 1 जून तक चार दिनों तक चली। क्रूज पार्टी सिसिली के शहर पलेर्मो से शुरू होकर रोम में समाप्त हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed