सब्सक्राइब करें

Film Directors: बतौर निर्देशक सुपरहिट रहे ये निर्देशक, अब खुद की प्रोडक्शन कंपनी में बनाते हैं शानदार फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 13 Jul 2024 04:41 PM IST
सार

आज इस लेख में हम उन मशहूर निर्देशकों के बारे में जिक्र करेंगे, जिन्होंने कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है और उनकी अपनी एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी है।

विज्ञापन
Directors like Karan Johar Aditya Chopra Anand L Rai Raj & DK Rohit Shetty have their own production company
इन निर्देशकों की है अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी - फोटो : इंस्टाग्राम

भारत फिल्मों का एक बड़ा बाजार है। हर साल भारत में हजार से भी ज्यादा फिल्में बनाई जाती हैं। हर शुक्रवार को यहां कई फिल्मों की तकदीर लिखी जाती है। हाल-फिलहाल वैश्विक स्तर पर भारतीय फिल्मों की साख काफी बढ़ी है। इसके पीछे सबसे अहम वजह हैं वो निर्देशक, जो एक नए तरीके का सिनेमा बना रहे हैं और दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव दे रहे हैं। निर्माता भी अब फिल्मों पर मोटा पैसा लगाने में कतराते नहीं हैं। ओटीटी प्लैटफॉर्म्स की वजह से निर्माताओं के लिए नुकसान होने का जोखिम काफी कम हो गया है। ऐसे में अब कई निर्देशक भी फिल्मों के निर्माण में पैसा लगा रहे हैं तथा अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले अन्य निर्देशकों को मौका भी दे रहे हैं। आज इस लेख में हम उन मशहूर निर्देशकों के बारे में जिक्र करेंगे, जिन्होंने कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है और उनकी अपनी एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी भी है।

Trending Videos
Directors like Karan Johar Aditya Chopra Anand L Rai Raj & DK Rohit Shetty have their own production company
रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @itsrohitshetty

रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक हैं, उन्होंने कई बड़ी और सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्मों में दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन होता है। वह एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी 'गोलमाल' और 'सिंघम' फ्रेंचाइजी इस बात का सबूत है। एक बार फिर से वह दर्शकों को मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वह एक बार फिर अपनी लोकप्रिस सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के साथ वापस आ रहे हैं। अजय देवगन सहित कई बड़े सितारों वाली ये फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रोहित शेट्टी इस फिल्म के निर्माता भी है। उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी है, जिसका नाम रोहित शेट्टी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Directors like Karan Johar Aditya Chopra Anand L Rai Raj & DK Rohit Shetty have their own production company
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @ karanjohar

करण जौहर
करण जौहर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। इस वक्त उन्हें हिंदी सिनेमा का एक ब्रांड कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि इंडस्ट्री में कदम रखने वाला हर कलाकार चाहता है कि वह उनकी फिल्म में काम करे। करण ने अपने करियर में कई बडी सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं। उन्होंने दो दशक से भी ज्यादा का समय इस इंडस्ट्री को दिया है। साल 1998 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के बाद से उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा है। करण की अपनी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी है, जिसका नाम धर्मा प्रोडक्शंस है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले 'कभी खुशी कभी गम', 'बद्री की दुल्हनियां' आदि कई फिल्में बनाई गई हैं। इस प्रोडक्शन की हालिया रिलीज फिल्म 'किल' को काफी पसंद भी किया जा रहा है। निर्माताओं ने इस फिल्म को भारत की सबसे हिंसक फिल्म बताया है। 
अहान ने जॉन सीना के साथ फोटो किया साझा, आथिया-केएल ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

 

Directors like Karan Johar Aditya Chopra Anand L Rai Raj & DK Rohit Shetty have their own production company
आदित्य चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar

आदित्य चोपड़ा 
आदित्य चोपड़ा हिंदी सिनेमा के काफी मशहूर निर्देशक हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में अपने पिता यश चोपड़ा के असिस्टेंट के रूप में काम करना शुरू किया था। उन्होंने साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने मोहब्बतें और रब ने बना दी जोड़ी आदि फिल्में भी बनाईं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसे यशराज फिल्म्स के नाम से जाना जाता है। इस प्रोडक्शन कंपनी ने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं, जिनमें सलमान खान की जासूसी ड्रामा 'टाइगर' सीरीज भी शामिल है। 
अनंत-राधिका की शादी के बाद डांस और चाट के लिए मचला प्रियंका का दिल

विज्ञापन
Directors like Karan Johar Aditya Chopra Anand L Rai Raj & DK Rohit Shetty have their own production company
राज एंड डीके - फोटो : इंस्टाग्राम @rajanddk

राज एंड डीके
राज एंड डीके मशहूर भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक की जोड़ी हैं। इन दोनों ने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया है। इस जोड़ी का पूरा नाम राज निदिमोरू और कृष्णा डीके है। दोनों ने बतौर निर्देशक 'शोर इन द सिटी', 'गो गोवा गॉन' आदि फिल्मों का निर्देशन किया है। इसके अलावा बतौर निर्माता इन्होंने जायका, स्त्री आदि फिल्मों का निर्माण भी किया है। फिल्मों के अलावा इस जोड़ी ने कुछ चर्चित वेब सीरीज भी बनाए हैं, जिनमें 'द फैमिली मैन', 'फर्जी', 'गन एंड रोजेज' आदि शामिल हैं। जल्द ही इनकी आगामी फिल्म 'स्त्री 2' भी रिलीज होने वाली है। 
वेडिंग लुक में बेहद खूबसूरत लगीं अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed