{"_id":"66925ee11e59a84b150abca3","slug":"shahrukh-khan-suhana-khan-movie-king-makers-is-planning-to-bring-a-south-indian-actor-as-a-villain-2024-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"King Movie: शाहरुख-सुहाना की 'किंग' के लिए खोजा जा रहा विलेन! दक्षिण भारतीय अभिनेता को लाने का है प्लान!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
King Movie: शाहरुख-सुहाना की 'किंग' के लिए खोजा जा रहा विलेन! दक्षिण भारतीय अभिनेता को लाने का है प्लान!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:33 PM IST
सार
पिछले साल 'पठान' और 'जवान' से शानदार वापसी करने वाले शाहरुख खान अब अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी नई फिल्म का नाम 'किंग' है। खास बात यह है कि इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी अभिनय करती हुई दिखाई देंगी। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
Link Copied
पिछले साल 'पठान' और 'जवान' से शानदार वापसी करने वाले शाहरुख खान अब अपनी नई फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी नई फिल्म का नाम 'किंग' है। खास बात यह है कि इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी अभिनय करती हुई दिखाई देंगी। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
Trending Videos
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
आजकल बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार एक साथ मिलकर खूब काम कर रहे हैं। पिछली कई फिल्मों से इस चलन में तेजी देखने को मिली है। शाहरुख खान की 'किंग' फिल्म को लेकर भी इसी तरह की खबर आ रही है। तेलुगु 123 की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'किंग' के निर्माता इस फिल्म में विलेन के रोल के लिए किसी दक्षिण भारतीय अभिनेता को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'जवान'
- फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में विलेन के रोल में दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय सेतुपति ने काम किया था। अब देखना होगा कि 'किंग' के निर्माता इस फिल्म में किस अभिनेता को लेकर आएंगे। बता दें कि यह सुहाना खान की पहली फिल्म होगी, जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनकी डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' ओटीटी पर रिलीज हुई थी।
4 of 5
सुहाना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @suhanakhan2
किंग का निर्देशन सुजॉय घोष करेंगे, जो इससे पहले 'कहानी', 'कहानी 2', 'जाने जान', 'बदला' और 'तीन' समेत कई फिल्में बना चुके हैं। कहा जा रहा है कि 'किंग' में शाहरुख खान एक कुख्यात डॉन की भूमिका निभाने वाले है। यह फिल्म 2025 में रिलीज हो सकती है। शाहरुख के प्रशंसक उन्हें और उनकी बेटी को एक साथ परदे पर देखने के लिए काफी उत्सुक है।
पिछले महीने शाहरुख खान की एक फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थी। एक्स पर एक यूजर ने तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया था कि वो 'किंग' के सेट से पहली लीक तस्वीर है और शाहरुख स्पेन में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसके पीछे की हकीकत क्या है, यह तो सामने नहीं आ पाई, लेकिन इसने दर्शकों को जरुर रोमांचित कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।