फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Plans: शादी के बाद इस सेवाकार्य में अनंत की मदद करेंगी जीवनसंगिनी राधिका, ये है पूरी प्लानिंग

Wed, 10 Jul 2024 06:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 10 Jul 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
anant Ambani Radhika Merchant Wedding: anant and Radhika future plans after marriage to do work for animals
अनंत-राधिका - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी करने वाले हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे की शादी इस वक्त सबसे चर्चित विषय है। हर आम और खास की नजर इस शादी पर टिकी है। आखिर हर आयोजन इतना खास जो होता है। बीते वर्ष अनंत और राधिका की सगाई हुई। इसके बाद इस साल इनके दो प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित हुए। अब शादी की शुभ घड़ी भी नजदीक है। अनंत और राधिका के बीच यूं तो कई सारी चीजें कॉमन हैं, लेकिन एक मामले में दोनों बिल्कुल एक जैसे हैं और इसे लेकर दोनों की भविष्य में बड़ी योजना है।

anant Ambani Radhika Merchant Wedding: anant and Radhika future plans after marriage to do work for animals
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : एक्स

अनंत और राधिका बचपन के दोस्त हैं। दोनों के परिवारों के बीच भी दोस्ती है। बचपन की यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और अब दोनों जिंदगीभर के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं। अनंत और राधिका के बीच कई सारी बातें कॉमन हैं। उनके शौक काफी मिलते हैं। लेकिन, एक चीज ऐसी है, जिसके लिए दोनों इतने समर्पित हैं। भविष्य के लिए इन्होंने बड़ी योजना बना रखी है। वह चीज है जानवरों की सेवा।

anant Ambani Radhika Merchant Wedding: anant and Radhika future plans after marriage to do work for animals
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत अंबानी पशुप्रेमी हैं। अनंत अंबानी दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, रेस्क्यू सेंटर और रिहैबिलिटेशन सेंटर 'वंतारा' भी शुरू कर चुके हैं। अनंत ने इसे जानवरों का सेवालय बताया। जानवरों के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते हुए अनंत ने बताया था कि कि उनके साथ-साथ उनकी होने वाली जीवनसंगिनी राधिका भी पशु प्रेमी हैं। इतना ही नहीं, शादी के बाद वे दोनों साथ मिलकर काम करेंगे। एक बातचीत में अनंत अंबानी से पूछा गया कि अगर शादी के बाद वे जानवरों के साथ इतना ज्यादा वक्त बिताएंगे या काम के प्रति अधिक समर्पित रहेंगे और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट को इस पर आपत्ति हुई तो? 
South Superstars: करियर में बुरे दौर से भी गुजर चुके हैं ये साउथ सितारे, लगातार कई फिल्में रहीं फ्लॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
anant Ambani Radhika Merchant Wedding: anant and Radhika future plans after marriage to do work for animals
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : एक्स

इस पर अनंत ने बड़ा सुंदर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले से ही अपने काम के प्रति आठ से 10 घंटे समर्पित रहते हैं। इसके अलावा दिनभर के एक से दो घंटे वह पशुओं के साथ बिताते हैं। राधिका को इससे आपत्ति नहीं, क्योंकि अनंत की तरह वह भी पशु प्रेमी हैं। अनंत ने यह भी कहा, 'मेरा रुटीन ऐसा है कि मैं एक से दो घंटा हर दिन पशुओं के साथ रहता हूं। पापा के साथ काम भी करना पड़ता है। मेरे साथ जो टीम है, लगभग 3000 सहकर्मी हैं हमारे साथ। हमें साथ रहना पड़ता है। आठ से 12 घंटे काम होता है। लेकिन, राधिका में एक चीज है कि वो भी मेरी तरह जानवरों से प्रेम करती हैं।' अनंत ने आगे कहा कि वे और राधिका शादी के बाद मिलकर काम करेंगे। इससे चीजों को मैनेज करना उनके लिए आसान होगा। 
Vicky Kaushal: 'उन्होंने गूगल से पूछा कि चांद कब निकलेगा?' विक्की ने बताया कैसा था कैटरीना का पहला करवा चौथ

विज्ञापन
anant Ambani Radhika Merchant Wedding: anant and Radhika future plans after marriage to do work for animals
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : एक्स

अनंत ने कहा कि शादी के बाद राधिका भी जानवरों के लिए सेवाकार्य में उनकी मदद करेंगी। इससे काम और आसान हो जाएगा। इसके अलाव अनंत ने बताया कि 'वंतारा' के बहुत सारे हाथियों को राधिका नाम से पहचानती हैं। उन्होंने आगे कहा, 'हमें जब भी रात को चार-पांच बजे फोन आते हैं कि किसी जानवरा की इमरजेंसी में सर्जरी करनी है, तो हम दोनों साथ जाते हैं। मैं भगवान से बस यही दुआ करता हूं कि वो पापा मम्मी और हम सबको शक्ति दें कि हम और बेहतर काम कर सकें'।
Prakash Raj: दर्शन की गिरफ्तारी पर बोलने से प्रकाश राज का इनकार, वजह कर देगी हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed