Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Anant Ambani Radhika Merchants pre wedding functions started with Anna Seva at the Jogwad in Jamnagar
{"_id":"65df538bf37da71c3c0995ea","slug":"anant-ambani-radhika-merchants-pre-wedding-functions-started-with-anna-seva-at-the-jogwad-in-jamnagar-2024-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, अन्न सेवा के साथ हुआ कार्यक्रमों का आगाज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू, अन्न सेवा के साथ हुआ कार्यक्रमों का आगाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Wed, 28 Feb 2024 09:33 PM IST
सार
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। गुजरात के जामनगर में आज राधिका और अनंत अन्न सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की भोजन परोसने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राधिका मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। गुजरात के जामनगर में आज राधिका और अनंत अन्न सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की भोजन परोसने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Jamnagar, Gujarat: Anant Ambani and Radhika Merchant's pre-wedding functions started with Anna Seva at the Jogwad village near Reliance Township in Jamnagar. Mukesh Ambani, Anant Ambani and other members of the Ambani family served traditional Gujarati food to villagers.… pic.twitter.com/KIXJqjdSCJ
बहुत जल्द अंबानी खानदान में शहनाई बजने वाली है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं, आज से शादी से जुड़े कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है।
अन्न सेवा के दौरान अनंत अंबानी काफी खुश नजर आ रहे थे। वे भोजन परोसते हुए लोगों से बातें करते भी दिखाई दिए। मैरून रंग के कुर्ते में होने वाले दुल्हे राजा काफी जंच रहे थे। सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज काफी वायरल हो रहा है।
अंबानी खानदान की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। अन्न सेवा कार्यक्रम के दौरान वे बेहद प्यारी लग रही थीं। राधिका मुस्कुराते हुए लोगों से बातें करती भी नजर आईं।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह जामनगर के रिलायंस टाउनशिप के पास शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके इस कार्यक्रम में राधिका की नानी और उनके माता-पिता वीरेन और शैला मर्चेंट ने भी शामिल हुए हैं। वहीं, अन्न सेवा कार्यक्रम अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा और लगभग 51 हजार स्थानीय निवासियों को इसमें भोजन परोसा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।