देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका के साथ शादी रचाने वाले हैं। दोनों का विवाह इस साल जुलाई में होगा। शादी से पहले इनके प्री-वेडिंग कार्यक्रम गुजरात के जामनगर में होने जा रहे हैं। शादी से पहले के भव्य उत्सव में कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल हो रही हैं और सितारों के जामनगर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बिग बी, जान्हवी कपूर, अभिषेक बच्चन, मानुषी छिल्लर, मनीष मल्होत्रा सहित कई सितारे वहां पहुंच चुके हैं।
Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंचे बिग बी, ये सितारे भी आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां मानुषी ने पैपराजी को पोज दिए। मानुषी भी अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में शिरकत करने जामनगर पहुंची हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो मानुषी ने अक्षय कुमार के साथ 'सम्राट पृथ्वीराज' से डेब्यू किया।
अनंत अंबानी और राधिका के प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के लिए शहंशाह अमिताभ बच्चन भी जामनगर पहुंच चुके हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके साथ अभिषेक बच्चन भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा बिग बी के नाती अगस्त्य नंदा भी इस समारोह में शिरकत करने वाले हैं। वे भी अपने नाना और मामा के साथ जामनगर पहुंच चुके हैं।
Laaptaa Ladies Review: ये न्यू मिलेनियल्स की ‘नदिया के पार’ है, रूमाल बड़ा वाला लेकर जाना, रोना खूब आएगा..
Karan Signs Orry: शोबाजी में अपने उस्ताद करण जौहर के ही होकर रहेंगे ओरी, क्रोनोलॉजी याद हो तो सब साफ हो जाएगा
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। गुजरात के जामनगर में आज राधिका और अनंत अन्न सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की भोजन परोसने वाली तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Jamnagar, Gujarat: Anant Ambani and Radhika Merchant's pre-wedding functions started with Anna Seva at the Jogwad village near Reliance Township in Jamnagar. Mukesh Ambani, Anant Ambani and other members of the Ambani family served traditional Gujarati food to villagers.… pic.twitter.com/KIXJqjdSCJ