फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Wedding: बेटे की शादी से पहले मुकेश अंबानी ने किया नेक काम, अपने आवास पर किया भंडारे का आयोजन

Thu, 11 Jul 2024 11:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 Jul 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
Anant Radhika Merchant Wedding: Ambani family began festivities with grand bhandara offering lavish feast
मुकेश अंबानी-नीता अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

देश के सबसे अमीर व्यवसायी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ कल शुक्रवार 12 जुलाई को अनंत सात फेरे लेंगे। बेटे की शादी से पहले मुकेश अंबानी ने एक नेक काम किया है। वह भी अपने मुंबई स्थित एंटीलिया पर। अंबानी ने शादी से पहले विशाल भंडारे का आयोजन किया। मालूम हो कि अंबानी परिवार घर में होने वाले शुभ अवसरों की शुरुआत अन्न सेवा से करता है। इससे पहले जामनगर में हुए प्री-वेडिंग कार्यक्रम का शुभारंभ भी अन्न सेवा से किया गया था।

Anant Radhika Merchant Wedding: Ambani family began festivities with grand bhandara offering lavish feast
अंबानी परिवार ने किया भंडारे का आयोजन - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत अंबानी और राधिका की शादी से पूर्व मुकेश अंबानी ने अपने आवास पर भंडारा आयोजन किया। इस दौरान एक बड़े समुदाय का स्वागत करके उन्हें भोजन कराया गया। अंबानी परिवार ने भव्य भंडारे के साथ उत्सव की शुरुआत की, जिसमें एक शानदार दावत दी गई। यह दिल को छू लेने वाला कार्यक्रम उनके मुंबई स्थित निवास एंटीलिया में हुआ।
 

Anant Radhika Merchant Wedding: Ambani family began festivities with grand bhandara offering lavish feast
अंबानी परिवार ने किया भंडारे का आयोजन - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत राधिका ने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत से पहले यह नेक काम कर अपने सुंदर जीवन मूल्यों का परिचय दिया है। अंबानी निवास पर कई लोग इकट्ठे हुए और प्रेमपूर्वक रुचिकर भोजन का लुत्फ उठाया। सभी ने जोड़े को आशीर्वाद दिया। जामनगर में भी अंबानी फैमिली ने ग्रामीणों के लिए दावत का आयोजन किया था। उस दौरान खुद अनंत और राधिका पूरी पंगत के लिए दावत परोसते नजर आए थे।
AR Rahman: एआर रहमान ने पॉप किंग माइकल जैक्सन से मिलने से कर दिया था इनकार, ऑस्कर जीतने की रखी थी शर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Radhika Merchant Wedding: Ambani family began festivities with grand bhandara offering lavish feast
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : एक्स

अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी में देश और दुनिया की नामी हस्तियां आने वाली हैं। बिजनेस ही नहीं, बल्कि खेल, राजनीति और फिल्म जगत के भी चर्चित चेहरे मेहमान बनकर आएंगे। उनके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहमानों के लिए महंगे रिटर्न्स गिफ्ट भी तैयार किए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद है।
Zaheer-Sonakshi Wedding: जहीर इकबाल ने साझा कीं दिल छू लेने वाली तस्वीरें, सोनाक्षी का माथा चूमते दिखे अभिनेता

विज्ञापन
Anant Radhika Merchant Wedding: Ambani family began festivities with grand bhandara offering lavish feast
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट - फोटो : एक्स

अनंत-राधिका की शादी के लिए द्वादश ज्योतिर्लिंग के पंडा को आमंत्रित किया गया है। देवघर से भी दो पुरोहित को आमंत्रित किया गया है। पंडित लंबोदर परिहस्त और डॉ पंकज झा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को आशीर्वाद देने के लिए मुंबई पहुंचे।
Throwback Thursday: जब अक्षय कुमार की वजह से बुरे फंसे चंकी पांडे, रेस्तरां में धोने पड़ गए थे बर्तन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed