देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। शादी मे शामिल होने के लिए दुनियाभर से मेहमानों ने शिरकत की है। वहीं, बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों से लेकर इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स भी इस शादी समारोह में पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। अनंत और राधिका 2 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। फिलहाल, गुजरात के जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन जारी है, जहां शुक्रवार को सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
Anant-Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग समारोह में बॉलीवुड सितारों का लगा जमावड़ा, इन स्टार्स ने की शिरकत
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, अनिल कपूर, सोनम कपूर, सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर और पूरे परिवार के साथ जामनगर पहुंचे। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, रितेश देशमुख और जेनलिया डिसूजा, श्रद्धा कपूर, माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. नेने के साथ नजर आईं। वही, वरुण धवन अपनी पूरी फैमिली के साथ जामनगर पहुंचे।
इसके अलावा सदगुरु, निर्देशक राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, सुनील शेट्टी और शनाया कपूर भी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी पत्नी के साथ नजर आए। वहीं, विदेशी मेहमानों ने भी कार्यक्रम में लाइमलाइट लूटी।
Dibyendu Bhattacharya: 'सांवली त्वचा की बॉलीवुड में कोई जगह नहीं है', दिब्येंदु का रंगभेद को लेकर छलका दर्द
वहीं, गुरुवार को सलमान खान, अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, जहीर खान भी अपनी परिवार के साथ जामनगर पहुंचे। वहीं, अंबानी की आईपीएल टीम मुबंई इंडियंस के खिलाड़ी किरण पोलार्ड भी शादी में शिरकत करने के लिए पहुंचे।
Captain Miller: धनुष की 'कैप्टन मिलर' हिंदी में ओटीटी पर रिलीज को तैयार, जानें कब और कहां देख सकते हैं यह मूवी
Superman Legacy: 'सुपरमैन' के जन्मदिन पर फिल्म 'सुपरमैन लीगेसी' की शूटिंग की शुरू, जेम्स गन ने किया बड़ा खुलासा
