{"_id":"65e1ee9db8802e54c70deb98","slug":"ranbir-kapoor-sai-pallavi-and-yash-starrer-film-ramayana-on-ram-navami-know-full-details-inside-2024-03-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ramayana: रणबीर, साई और यश की 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट, आधिकारिक घोषणा के लिए मेकर्स ने चुना यह पवित्र दिन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ramayana: रणबीर, साई और यश की 'रामायण' को लेकर बड़ा अपडेट, आधिकारिक घोषणा के लिए मेकर्स ने चुना यह पवित्र दिन
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर 'रामायण' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। नितेश तिवारी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जिसकी स्टारकास्ट को लेकर बीते कुछ महीनों से खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अब यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक मेकर्स जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं, इस लिए उन्होंने एक खास दिन भी चुना है।
2 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स ने फिल्म को दिवाली 2025 में रिलीज करने का लक्ष्य रखा है। वहीं, फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन शुरू होने से पहले मेकर्स फिल्म की शूटिंग शुरू करने की कोशिश में भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक नीतेश तिवारी 17 अप्रैल को फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर सकते है। गौरतलब है कि 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी का त्योहार है, ऐसे में मेकर्स ने इस शुभ दिन के मौके पर फिल्म के आधिकारिक घोषणा की योजना बनाई है।
3 of 5
नीतेश तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इस बहुचर्चित फिल्म को भव्य तरीके से बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिए 'रामायण' की टीम खूब मेहनत कर रही है। टीम ने स्क्रिप्ट और विजुअल्स के सही इस्तेमाल के लिए प्री-प्रोडक्शन में 5 साल का वक्त दिया है। टीम की योजना के अनुसार 'रामायण' धीरे-धीरे सही तरीके से आगे बढ़ रही है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका के लिए सनी देओल को चुना गया है, जबकि कैकेयी के लिए लारा दत्ता और श्रुपनखा की भूमिका के लिए रकुल प्रीत सिंह को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रामायण और रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मेकर्स का मानना है कि अगर सब कुछ तय समय पर रहा तो 'रामायण' दिवाली 2025 में दर्शकों के सामने होगी, लेकिन फिल्म में वीएफएक्स का अधिक काम होने की वजह से निर्माताओं किसी भी घोषणा से पहले हर चीज बारीकी से परखकर निश्चित होना चाह रहे हैं। फिल्म के लिए वीएफएक्स का एक खास टीम 500 दिनों तक इस पर काम करेगी। चर्चा है कि तकनीक के आधार पर भी यह फिल्म काफी एडवांस लेवल की होगी।
विज्ञापन
5 of 5
'लव एंड वॉर'
- फोटो : इंस्टाग्राम
'रामायण' की शूटिंग खत्म होने का बाद रणबीर कपूर आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसे संजय लीला भंसाली निर्देशित करेंगे। यह एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी होगी। मेकर्स नवंबर 2024 के आसपास फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।