Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Anant Radhika Pre Wedding inside pictures viral Sachin Tendulkar mark zuckerberg isha akash nita mukesh photo
{"_id":"65e35f961bea8ac78e088ff3","slug":"anant-radhika-pre-wedding-inside-pictures-viral-sachin-tendulkar-mark-zuckerberg-isha-akash-nita-mukesh-photo-2024-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anant Radhika Pre Wedding: सचिन तेंदुलकर से मार्क जुकरबर्ग तक, अंबानी परिवार के फंक्शन में खूब जंचे सितारे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anant Radhika Pre Wedding: सचिन तेंदुलकर से मार्क जुकरबर्ग तक, अंबानी परिवार के फंक्शन में खूब जंचे सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:08 AM IST
सार
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। समारोह से वायरल इनसाइड तस्वीरें दिल जीतने वाली हैं।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। 1 मार्च को शुरू हुआ यह समारोह 3 मार्च तक जारी रहने वाला है। मेहमानों की सूची से लेकर कार्यक्रम के वेन्यू तक सबकुछ लाइमलाइट में है। बीते दिन ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर रिहाना अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाती नजर आईं। कॉकटेल पार्टी में बॉलीवुड जगत की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत कर सुर्खियां बटोरीं। वहीं, अब इस फंक्शन से कुछ और इनसाइड तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिनमें मार्क जुकरबर्ग से लेकर सचिन तेंदुलकर तक को अंबानी परिवार के साथ पोज देते देखा गया है।
Trending Videos
2 of 7
सचिन तेंदुलकर-नीता अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह का आयोजन गुजरात के जामनगर में किया गया है। इसमें देश और दुनिया से मेहमान पहुंचे हैं। जामनगर में बिजनेसमैन, खेल जगत के दिग्गज और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी बीच पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फोटो में वह और नीता अंबानी बातचीत करते नजर आ रहे हैं। प्रिंटेड व्हाइट शर्ट के साथ गॉगल्स लगाए तेंदुलकर काफी स्मार्ट लग रहे हैं। वहीं, नीता अंबानी ऑलिव ग्रीन शर्ट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
राधिका मर्चेंट-मुकेश अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
प्री-वेडिंग फंक्शन से राधिका मर्चेंट की एक खूबसूरत तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें वह होने वाले ससुर मुकेश अंबानी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। लाइट ब्लू और ब्लैक आउटफिट में होने वालीं दुल्हन राधिका हमेशा की तरह बेहद प्यारी लग रही हैं। वहीं, मुकेश अंबानी का साधारण लुक लोगों का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन से जल्द माता-पिता बनने वाली स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक तस्वीर भी लाइमलाइट में है। इसमें उन्हें दूसरे स्टार कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के साथ पोज देते देखा जा सकता है।
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट प्री-वेडिंग फंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में मार्क जुकरबर्ग भी पत्नी प्रिसिला चान के साथ शिरकत करते देखे गए। समारोह से सामने आई एक इनसाइड तस्वीर में मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी को जोड़े के साथ पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देते देखा जा सकता है। मार्क जुकरबर्ग की अनंत और राधिका के साथ भी एक तस्वीर सुर्खियां बटोर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।