फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका की संगीत नाइट में जस्टिन की परफॉर्मेंस ने लगाया चार चांद, ओरी के साथ झूमे

Sat, 06 Jul 2024 10:09 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Jul 2024 10:09 AM IST
विज्ञापन
Anant Radhika Wedding Justin Bieber Sets Stage On Fire With Electrifying Performance At Sangeet Night
जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम

पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने शुक्रवार रात (5 जुलाई) मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में अपनी शानदार प्रस्तुति से मंच पर चार-चांद लगा दी। गायक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें वे बेबी, सॉरी, लव योरसेल्फ, पीचिस, वेयर आर यू नाउ और नो ब्रेनर जैसे अपने सबसे मशहूर गानों पर प्रस्तुति दे रहे हैं।

Anant Radhika Wedding Justin Bieber Sets Stage On Fire With Electrifying Performance At Sangeet Night
जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम

एक वीडियो में जस्टिन बीबर को मंच पर ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि के साथ नाचते हुए भी देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर एक वायरल वीडियो में बीबर को बेबी गाते हुए दिखाया गया है, जबकि मेहमान उनके साथ मस्ती करते हुए और झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Anant Radhika Wedding Justin Bieber Sets Stage On Fire With Electrifying Performance At Sangeet Night
जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्यक्रम में जस्टिन के प्रदर्शन की प्रशंसकों ने खूब प्रशंसा की। उनके वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "मुकेश अंबानी ने रिहाना और जस्टिन बीबर को अपने प्री-वेडिंग कार्यक्रम में गाने के लिए बुलाया, जिन्होंने सालों से परफॉर्म नहीं किया था। और आप अभी भी कहते हैं कि पैसे से खुशी नहीं खरीदी जा सकती? मुझे इस पर संदेह है।"

View this post on Instagram

A post shared by dia (@ltwt2497)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Radhika Wedding Justin Bieber Sets Stage On Fire With Electrifying Performance At Sangeet Night
अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "यार वे बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें बीबर का जादू देखने को मिला।" एक और यूजर ने लिखा, "हॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों से भरा कार्यक्रम।" संगीत समारोह में कई सितारे शामिल हुए। दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल, सलमान खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, जान्हवी कपूर, शाहिद कपूर, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, विद्या बालन, शहनाज गिल और अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।

विज्ञापन
Anant Radhika Wedding Justin Bieber Sets Stage On Fire With Electrifying Performance At Sangeet Night
अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के कुछ घंटों बाद, बीबर को मुंबई के कलिना हवाई अड्डे पर देखा गया, जहां से वह अमेरिका वापस जा रहे थे। कथित तौर पर, गायक ने कार्यक्रम में अपने प्रदर्शन के लिए 83 करोड़ रुपये लिए। बीबर सात साल के लंबे अंतराल के बाद भारत लौटे। बता दें कि उन्होंने साल 2022 में भारत में एक संगीत कार्यक्रम की घोषणा की थी, हालांकि, बाद में इसे रद्द कर दिया गया क्योंकि उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था।

Mirzapur Season 3 Review: मुन्ना भैया के जाते ही उजड़ गया ‘मिर्जापुर’, महिला किरदारों पर मेकर्स खास मेहरबान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed