फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya-Aditya Roy Kapur: पहली बार साथ जमी आदित्य-अनन्या की जोड़ी, दोनों को देख प्रशंसकों ने लुटाया प्यार

Fri, 29 Mar 2024 04:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 29 Mar 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
Ananya Panday and Aditya Roy Kapur unite for the first time ever for users says World best hottest couple
आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

काफी लंबे वक्त से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे अपने कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्सर दोनों को साथ छुट्टियां मनाते देखा जाता है। कई बार बॉलीवुड इवेंट्स में भी दोनों को साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने अफेयर की खबरों पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। इस बीच दोनों के साथ काम करने की खबर सामने आई है। आखिर क्या है दोनों का प्रोजेक्ट आइए जानते हैं।


Article 370 BO Collection: यामी की फिल्म ने सफलतापूर्वक पूरे किए पांच हफ्ते, जानें 'आर्टिकल 370' की कुल कमाई

Ananya Panday and Aditya Roy Kapur unite for the first time ever for users says World best hottest couple
आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अफेयर की खबरों के बीच दोनों सितारे पहली बार साथ काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य और अनन्या किसी फिल्म में नजर नहीं आने वाले, बल्कि दोनों एक विज्ञापन में साथ दिखाई देंगे। यह चश्मों के एक ब्रांड का विज्ञापन है। इसकी तस्वीर अनन्या और आदित्य ने साझा की है। तस्वीर में दोनों एक-दूजे के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। 

Ananya Panday and Aditya Roy Kapur unite for the first time ever for users says World best hottest couple
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इस ब्रांड के विज्ञापन के लिए पिछले कुछ वर्षों से अनन्या के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे थे। मगर इस बार आदित्य ने उनकी जगह ले ली है। मैचिंग कपड़ों में दोनों स्टार्स ब्रांड का ताजा कलेक्शन पहने दिख रहे हैं। अनन्या और आदित्य रॉय कपूर की इस तस्वीर पर यूजर्स की काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। दोनों की जोड़ी फैंस को पसंद आ रही है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Scott Eyewear (@scotteyewear)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday and Aditya Roy Kapur unite for the first time ever for users says World best hottest couple
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट बॉक्स में दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अधिकांश को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है। हालांकि, कुछ लोग आदित्य के साथ श्रद्धा कपूर को देखने के लिए उतावले नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'साथ में दोनों बहुत कूल लग रहे हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एड में इन्हें साथ में दिखाने का आइडिया जिसका भी है, बहुत धांसू है। इनकी जोड़ी कमाल है'।
Salman Khan: सलमान खान ने 'दबंग 4' पर साझा किया बड़ा अपडेट, बोले- जैसे ही अरबाज और मैं साथ आएंगे तब...

विज्ञापन
Ananya Panday and Aditya Roy Kapur unite for the first time ever for users says World best hottest couple
आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे - फोटो : social media

आदित्य और अनन्या के अफेयर की खबरें लंबे वक्त से चल रही हैं। वर्ष 2022 में दोनों ने जब कृति सेनन की दिवाली पार्टी में साथ शिरकत की, तब से इनके अफेयर की खबरों को ज्यादा हवा मिलनी शुरू हुई। कॉफी विद करण शो के दौरान करण जौहर ने भी इसके अफेयर को लेकर संकेत दिए। एयरपोर्ट पर इन्हें अक्सर साथ देखा जाता है। इसके अलावा मुंबई में भी इन्हें कई बार पैपराजी साथ में स्पॉट करते हैं।
Mukhtar Ansari: माफिया पर आधारित है ये सुपरहिट वेब सीरीज, नजदीकी से समझ आएगी मुख्तार अंसारी की दहशत भरी दुनिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed