फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya Panday: अनन्या पांडे के लिए पिता जैसे हैं शाहरुख खान, अभिनेत्री ने साझा कीं सुपरस्टार संग बचपन की यादे

Sat, 26 Oct 2024 07:54 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 26 Oct 2024 07:54 PM IST
सार

Ananya Panday on Shah Rukh Khan: शाहरुख के बच्चे आर्यन और सुहाना के साथ अच्छी दोस्ती रखने वाली अनन्या ने कहा कि उनके लिए भी शाहरुख पिता जैसे ही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें ये अहसास नहीं था कि शाहरुख का स्टारडम कितना प्रभावशाली है। 
 

विज्ञापन
Ananya Panday opened up about her childhood memories with Shah Rukh Khan calls him a father figure
शाहरुख खान- अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे बॉलीवुड के चर्चित स्टारकिड्स में से एक हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान समेत कई अन्य स्टार किड्स से अच्छी दोस्ती है। अनन्या पांडे, आर्यन और सुहाना की करीबी दोस्त हैं। इस वजह से वह बचपन से ही शाहरुख खान को भी करीब से जानती हैं। हाल में ही मिड डे से बातचीत के दौरान, अनन्या पांडे ने बताया कि उन्होंने आर्यन, सुहाना और शाहरुख खान के साथ मन्नत में अपना बचपन बिताया है। इस दौरान उन्हें कभी एहसास नहीं हुआ कि उनका स्टारडम कितना प्रभावशाली था, जब तक उन्होंने लोगों को उनकी एक झलक पाने के लिए मन्नत के बाहर इंतज़ार करते नहीं देखा।

Ananya Panday opened up about her childhood memories with Shah Rukh Khan calls him a father figure
अनन्या पांडे, शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम- अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने शाहरुख खान को बताया बेहतरीन पिता
शाहरुख खान के व्यक्तित्व और व्यवहार की अक्सर तारीफें होती हैं। अब अनन्या ने बताया है कि कैसे किंग अभिनेता एक बड़े सुपरस्टार होने के साथ-साथ एक बेहतरीन पिता भी हैं। उन्होंने बताया कि कैसे शाहरुख अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद अपने बच्चों की जिंदगी में दिलचस्पी लेते थे। अभिनेत्री ने आगे कहा कि जब तक वह बड़ी नहीं हो गईं, तब तक उन्हें एहसास ही नहीं हुआ कि शाहरुख कितने बड़े स्टार हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने शाहरुख को हमेशा एक पिता की तरह देखा और उन्हें कभी अहसास ही नहीं हुआ कि उनका स्टारडम कितना प्रभावशाली है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह शाहरुख को शाहरुख अंकल या एसआरके कहती हैं। 

Ananya Panday opened up about her childhood memories with Shah Rukh Khan calls him a father figure
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख पिता जैसे हैं- अनन्या पांडे
अनन्या ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए कहा, "शाहरुख सर बाहर से आए हैं और वह फिर भी किंग हैं। मैंने देखा है कि वह कैसे प्रसिद्धि को बहुत सामान्य तरीके से लेते हैं, जिस तरह से वह हम सभी के साथ घर पर थे। हमें तब तक एहसास भी नहीं हुआ,जब तक वह हजारों लोगों के साथ मन्नत के बाहर जाकर खड़े नहीं हो गए। हमारे लिए वह एक पिता की तरह हैं, जिन्होंने हमें खेल के दिनों में दौड़ना और हमारी ताइक्वांडो क्लास के लिए अभ्यास करना सिखाया है।”
Aayush Sharma Birthday Wish: अर्पिता ने आयुष के लिए लिखा भावुक नोट, जन्मदिन की खास अंदाज में दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday opened up about her childhood memories with Shah Rukh Khan calls him a father figure
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बच्चों के साथ हमेशा शामिल और मौजूद रहते हैं शाहरुख- अनन्या 
अनन्या ने आगे बताया कि शाहरुख हमेशा अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर अपने बच्चों के साथ समय बिताते थे। उन्होंने आगे कहा, “वह बच्चों की चीजों में हमेशा शामिल रहते थे और उनके लिए हमेशा मौजूद रहने वाले पिता थे। जिस तरह से वह सुहाना, अबराम और आर्यन के साथ हैं, वह काफी अद्भुत है। सुहाना हमेशा कहती हैं कि भले ही वह 12-16 घंटे शूटिंग करते हैं, लेकिन वह हमेशा घर आते हैं, तो अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं। वह उनके कॉलेज एडमिशन और होमवर्क में शामिल होते थे। मुझे याद है कि मैंने उन्हें ऐसे ही देखा है, और वह आज भी हम सभी की जिंदगी में ऐसे ही हैं।”
Parineeti-Raghav: शंकराचार्य के घर आगमन से धन्य हुए परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, झोली फैला लिया प्रसाद

 
विज्ञापन
Ananya Panday opened up about her childhood memories with Shah Rukh Khan calls him a father figure
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday

'कंट्रोल' फिल्म में आई हैं नजर 
बात करें अनन्या के वर्क फ्रंट की, तो वह हाल में ही थ्रिलर फिल्म कंट्रोल में नजर आई हैं। इस फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी ने निर्देशित किया है। बीते 4 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई इस फिल्म में वह अभिनेता विहान सामत के साथ नजर आई हैं। इसके अलावा पिछले महीने रिलीज हुई सीरीज कॉल मी बे में भी विहान सामत के साथ नजर आई थीं। इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था। 
Priyanka Mohan: धनुष निर्देशित तीसरी फिल्म में दिखेंगी प्रिंयका मोहन, अभिनेत्री ने बताया कैसे मिली भूमिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed