फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Series: इस साल वेब सीरीज से इन फिल्मी हस्तियों ने किया ओटीटी डेब्यू, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

Sun, 08 Sep 2024 05:32 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 08 Sep 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Ananya Panday Sanjay Leela Bhansali Riteish Deshmukh Sidharth Malhotra have done debut OTT series in 2024
सीरीज से ओटीटी डेब्यू करने वाले सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

इन दिनों देश में ओटीटी का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। अब दर्शक घर बैठे मनोरंजनक शो देखना पंसद करते हैं। इस वजह से बीते कुछ वर्षों में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बीच प्रतिस्पर्धा भी काफी बढ़ गई है। इस साल अब तक कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो चुकी हैं, जिन्हें काफी सराहना भी मिली है। इस क्रम में कई फिल्मी हस्तियों ने भी इस साल ओटीटी पर डेब्यू किया है। आज इस लेख में हम बात करेंगे उन फिल्मी हस्तियों की, जिन्होंने वेब सीरीज से ओटीटी डेब्यू किया है। 

Ananya Panday Sanjay Leela Bhansali Riteish Deshmukh Sidharth Malhotra have done debut OTT series in 2024
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra

सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड के जाने-पहचाने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस साल 'इंडियन पुलिस फोर्स' सीरीज से ओटीटी पर डेब्यू किया है। उनकी ये सीरीज इस साल 19 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुई है। इस सीरीज का निर्माण रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश ने किया है। रोहित शेट्टी इस सीरीज के निर्देशक भी हैं, जो फिल्मों में कॉप यूनिवर्स के लिए जाने जाते हैं। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आए हैं। उनके साथ मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबरॉय भी इसमें अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 

Ananya Panday Sanjay Leela Bhansali Riteish Deshmukh Sidharth Malhotra have done debut OTT series in 2024
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

संजल लीला भंसाली
बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भी इस साल ओटीटी पर अपनी वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से डेब्यू किया है। उनकी ये सीरीज एक पीरियड ड्रामा है, जो ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के दौरान तवायफों के जीवन पर आधारित है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस सीरीज ने काफी चर्चा हासिल की। इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल मेहता और ताहा शाह बादुशा, शेखर सुमन, फरदीन खान, श्रुति शर्मा ,अध्ययन सुमन आदि कलाकार नजर आए थे। ये सीरीज 01 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई थी। 
The Buckingham Murders: 'द बकिंघम मर्डर्स' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, करीना ने फिल्म से साझा कीं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday Sanjay Leela Bhansali Riteish Deshmukh Sidharth Malhotra have done debut OTT series in 2024
रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम@jiocinema

रितेश देशमुख
रितेश देशमुख हिंदी और मराठी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने कई शानदार भूमिकाओं जरिए दर्शकों का दिल जीता है। हालांकि, वह ज्यादातर कॉमेडी वाले किरदार निभाते नजर आए हैं, लेकिन उन्होंने अपनी डेब्यू ओटीटी सीरीज में गंभीर भूमिका में दिखे थे। उन्होंने 'पिल' नामक मेडिकल थ्रिलर से ओटीटी पर कदम रखा था। इस सीरीज को मशहूर फिल्म निर्देशक राज कुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है। सीरीज में रितेश देशमुख , पवन मल्होत्रा , अक्षत चौहान, अंशुल चौहान, विक्रम धारिया और हनीश कौशल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। ये सीरीज 12 जुलाई को जियो सिनेमा पर प्रीमियर हुई थी। 
रेखा से काजोल तक, मनीष मल्होत्रा के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सितारे

विज्ञापन
Ananya Panday Sanjay Leela Bhansali Riteish Deshmukh Sidharth Malhotra have done debut OTT series in 2024
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday

अनन्या पांडे
अनन्या पांडे हिंदी सिनेमा जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। हालांकि, उन्होंने अभी काफी कम फिल्मों में काम किया है, लेकिन स्टार किड होनी की वजह से वह काफी चर्चा बटोरती रहती हैं। अनन्या  पांडे ने हाल में ही ओटीटी सीरीज से अपना डेब्यू किया है। वह हालिया रिलीज सीरीज 'कॉल मी बे' में नजर आई हैं। उनकी ये सीरीज बीते 6 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुई थी। इस सीरीज का निर्देशन कॉलिन डी कुन्हा ने किया है। इस सीरीज में अनन्या एक अमीर घर की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसे घरवाले घर से बाहर कर देते हैं, जिसके बाद वह अपनी एक अलग पहचान स्थापित करती है। 


Ankita Lokhande: अंकिता ने सजय लीला भंसाली संग साझा की प्यारी तस्वीर, सम्मान में लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed