Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ananya Panday was seen pushing Nick Jonas while dancing in Anant Ambani baraat Ranveer gesture won hearts
{"_id":"669390a4f8b61554e704722e","slug":"ananya-panday-was-seen-pushing-nick-jonas-while-dancing-in-anant-ambani-baraat-ranveer-gesture-won-hearts-2024-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: अनंत अंबानी की बारात में अनन्या ने निक जोनस के साथ किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ananya Panday: अनंत अंबानी की बारात में अनन्या ने निक जोनस के साथ किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर हो रहीं ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 14 Jul 2024 02:18 PM IST
सार
अनंत अंबानी की बारात से बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे से जुड़ी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।
बीते शुक्रवार, 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में ये शादी चर्चे में रही। दुल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं देने देश और दुनिया में से कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इनकी शादी में खेल, बिजनेस और सिनेमा जगत से लेकर राजनीति से भी कई बड़ी शख्सियतें शामिल हुईं। इस बेहद चर्चित शादी से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे से जुड़ी ऐसी ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं।
2 of 5
अनंत अंबानी की बारात में अनन्या, निक और प्रियंका
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
कई अन्य बड़े सितारों की तरह ही मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस भी इस शादी समारोह में पहुंचे थे। दोनों ने अन्य सितारों के साथ डांस भी किया। इस दौरान अनन्या, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और रणवीर सिंह बारात की भीड़ में डांस करते नजर आए। इस डांस वीडियो की एक क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। इसमे अनन्या कोहनी मारकर निक को दूसरी तरफ धकेलती नजर आ रही हैं। इसे सोशल मीडिया पर लोग असभ्य बर्ताव मानते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
The Goat Life: 'द गोट लाइफ' की ओटीटी रिलीज का एलान, जानें कब और कहां देख सकते हैं पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म
विडीयो में दिखाई पड़ता है कि निक इससे चौंक गए हैं और उन्होंने हटते हुए उन्हें जगह भी दे दी। इस दौरान रणवीर सिंह इसे नोटिस कर लेते हैं और वह उन्हें अपना हाथ देते हुए खुलकर डांस करने के लिए आगे आने को कहते हैं। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी तारीफें भी मिल रही हैं। लोग रणवीर के इस कदम की सराहना कर रहे हैं। वहीं, अनन्या के व्यवहार पर कई लोगों ने अपनी नाखुशी जाहिर की है। इसे लेकर उन्हें कई लोगों ने ट्रोल भी किया है।
शुभ आशीर्वाद समारोह में इन स्टारकिड्स का दिखा जलवा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
एक यूजर ने लिखा, अनन्या को थोड़ी सभ्यता सीखने की जरुरत है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, अनन्या का बर्ताव यहां काफी असभ्य था, रणवीर को यह नोटिस करने और संभालने के लिए बधाई। बहरहाल, अन्न्या के इस बर्ताव पर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं। बताते चलें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के कुछ घंटों बाद, निक को मुंबई के कलिना प्राइवेट एयरपोर्ट की तरफ रवाना हो गए। भारत में इस छोटी यात्रा के बाद वह अपने वतन वापस लौट गए।
फ्रंट ओपन स्टोन से जड़ी चमचमाती ड्रेस में कियारा आडवाणी का ग्लैम लुक
विज्ञापन
5 of 5
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट वेडिंग
- फोटो : पीटीआई
मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट और की शादी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई। इस वक्त शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनके 'शुभ विवाह' के बाद 13 जुलाई को 'शुभ आशीर्वाद' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री समेत कई बड़ी हस्तियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। आज,14 जुलाई को 'मंगल उत्सव' या शादी का रिसेप्शन होगा। 15 जुलाई को मुंबई में ही एक और रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।
माथे पर तिलक और गले में मंगलसूत्र पहने अनंत संग दिखीं राधिका
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।