फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: आंध्र प्रदेश में मंहगी हुई 'कल्कि 2898 एडी' की टिकट, निर्माता के अनुरोध पर सरकार ने लिया फैसला

Tue, 25 Jun 2024 02:07 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 25 Jun 2024 02:07 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश सरकार ने फिल्म के कारोबार को बढ़ाने में मदद करने के लिए टिकटों की कीमत बढ़ाने की अनुमति दे दी है। सरकार ने सिंगल स्क्रीन सिनेमा के लिए 75 रुपये और मल्टीप्लेक्स के लिए 125 रुपये की टिकट कीमत में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh government Allowed Ticket Price Hike for Prabhas And Deepika Padukone Film Kalki 2898 AD
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

नाग अश्विन की आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म है। 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक बनी सबसे महंगी भारतीय फिल्म में है। अपनी लागत वसूलने के लिए फिल्म को  शानदार कमाई करनी होगी। फिल्म की कमाई में मदद करते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने टिकटों की कीमत बढ़ाने की अनुमति दे दी है।

Andhra Pradesh government Allowed Ticket Price Hike for Prabhas And Deepika Padukone Film Kalki 2898 AD
अमिताभ बच्चन (कल्कि 2898 एडी) - फोटो : इंस्टाग्राम
दर्शकों को इंतजार बस खत्म ही होने वाला है। 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म ने हाल ही में एडवांस बुकिंग शुरू की है और अब तक इसने करोड़ों रुपये कमा लिए हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश सरकार ने फिल्म के कारोबार को बढ़ाने में मदद करने के लिए टिकटों की कीमत बढ़ाने की अनुमति दे दी है। सरकार ने सिंगल स्क्रीन सिनेमा के लिए 75 रुपये और मल्टीप्लेक्स के लिए 125 रुपये की टिकट कीमत में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
 
Andhra Pradesh government Allowed Ticket Price Hike for Prabhas And Deepika Padukone Film Kalki 2898 AD
कल्कि 2898 एडी - फोटो : एक्स

सरकार ने टिकटों की कीमत फिल्म की रिलीज तारीख से शुरू होने वाले दो सप्ताह और सभी पांच दैनिक शो के लिए लागू की है। आंध्र प्रदेश सरकार ने ये फैसला 'कल्कि 2898 एडी' निर्माता अश्विनी दत्त के अनुरोध पर लिया है। सरकार के इस फैसले का उद्देश्य इस फिल्म की आय बढ़ाना है, जो इस साल की सबसे अधिक प्रतीक्षित रिलीज में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Andhra Pradesh government Allowed Ticket Price Hike for Prabhas And Deepika Padukone Film Kalki 2898 AD
कल्कि 2898 एडी ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी और अतिरिक्त शो शामिल करने से फिल्म निर्माताओं और प्रदर्शकों दोनों को लाभ मिलने की उम्मीद है। 'कल्कि 2898 एडी' में हिंदू पौराणिक कथाओं से जुड़ी हुई है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की कहानी महाभारत की घटनाओं से शुरू होती है और शीर्षक के अनुसार 2998 ई. तक जारी रहती है।

विज्ञापन
Andhra Pradesh government Allowed Ticket Price Hike for Prabhas And Deepika Padukone Film Kalki 2898 AD
कल्कि 2898 एडी - फोटो : एक्स

'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण, शोभना और दिशा पाटनी जैसे सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार दीपिका और प्रभास की जोड़ी पर्दे पर देखने को मिलेगी। 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

पहले दिन 200 करोड़ की कमाई करेगी कल्कि 2898 एडी?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed