नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'महाराज' में आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने डेब्यू किया है। इसमें वह पत्रकार करसनदास मुलजी के किरदार में नजर आए हैं। करसनदास पर जिन महाराज ने मानहानि का केस किया था, उसका किरदार अभिनेता जयदीप अहलावत ने निभाया है। इस फिल्म में भी उन्होंने अपने अभिनय से दिल जीत लिया है। इसके लिए उन्होंने मेहनत भी जबर्दस्त की है। जयदीप ने अपनी शारीरिक काया पर करीब पांच महीने मेहनत की है। इस दौरान अभिनेता ने करीब 26 किलो वजन घटाया।
Jaideep Ahlawat: 'महाराज' बनने के लिए जयदीप अहलावत ने बहाया खूब पसीना, पांच महीनों की मेहनत से बदल डाली काया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयदीप अहलावत ने फिटनेस ट्रेनर प्रज्वल शेट्टी की देखरेख में ट्रांसफॉर्मेशन किया है। फिल्म 'एनिमल' में अबरार के किरदार के लिए बॉबी देओल की बॉडी बनवाने में भी प्रज्वल की भूमिका रही। जयदीप ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर अपने ट्रेनर का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही उन्होंने अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इनमें अभिनेता का पहले का लुक और बाद का लुक देखा जा सकता है।
जयदीप अहलावत ने लिखा है, 'पांच महीनों में 109.7 किलोग्राम से 83 किलोग्राम की यात्रा, यह फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन फिल्म 'महाराज' के किरदार के लिए किया गया। आपका बहुत बहुत शुक्रिया प्रज्वल शेट्टी सर, मुझमें भरोसा दिखाने के लिए'।
Kalki 2898 AD Advance Booking: एडवांस बुकिंग से 'कल्कि 2898 एडी' की धुआंधार कमाई, अब तक बटोरे इतने करोड़
जयदीप अहलावत का यह अंदाज देखकर प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, 'आप कुछ भी कर सकते हैं, मतलब कुछ भी।' एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म के बहाने आपने सारा रोग काट दिया'। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म 'महाराज' में आपका किरदार वाकई गजब है। पर्दे पर आपकी यह मेहनत नजर आती है'।
Ananya Panday: ‘अनावश्यक आलोचना ठीक नहीं…’, अनन्या पांडे की ट्रोलिंग पर आहत महसूस करती हैं मां भावना
फिल्म महाराज में जयदीप अहलावत यदूनाथ महाराज की भूमिका में हैं, जो अपनी महिला भक्तों का शारीरिक शोषण करता है। उसकी पोल खुलती है तो मामला कोर्ट तक जाता है। इस फिल्म को यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूसर किया है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है। जुनैद और जयदीप अहलावत के अलावा फिल्म में शालिनी पांडे और शरवरी वाघ भी अहम रोल में हैं।
Sardar 2: कार्ति की आगामी फिल्म 'सरदार 2' को लेकर आया अपडेट, इस महीने से शुरू हो सकती है शूटिंग