Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Guntur Kaaram Actress Sreeleela will make her Bollywood debut with Varun Dhawan and Mrunal Thakur Reports
{"_id":"667a6ad29f9aa2d3d10efa21","slug":"guntur-kaaram-actress-sreeleela-will-make-her-bollywood-debut-with-varun-dhawan-and-mrunal-thakur-reports-2024-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sreeleela: बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं श्रीलीला! वरुण-मृणाल के साथ कॉमेडी ड्रामा में दिखेगा लव ट्रायंगल?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sreeleela: बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं श्रीलीला! वरुण-मृणाल के साथ कॉमेडी ड्रामा में दिखेगा लव ट्रायंगल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:30 PM IST
सार
खबर आ रही है कि वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन की अगली निर्देशित फिल्म में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ अभिनेत्री श्रीलीला के होने की खबर सामने आ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
वरुण धवन और श्रीलीला
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन हाल ही में पिता बने हैं। उनकी पत्नी नताशा दलाल ने एक बेटी को जन्म दिया है। इसके अलावा अभिनेता इन दिनों अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रहे हैं। उनके पास कई फिल्में हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द अपने ओटीटी डेब्यू के लिए भी तैयार हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि वह अपने पिता डेविड धवन की अगली निर्देशित फिल्म में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ अभिनेत्री श्रीलीला के होने की खबर सामने आ रही है।
2 of 5
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेविड धवन की अगली निर्देशित फिल्म से वरुण धवन के साथ श्रीलीला बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। सूत्र के हवाले से बताया जा रहा है कि डेविड धवन की सभी कॉमेडी फिल्मों की तरह यह भी एक लव ट्रायंगल होगी। बताया जा रहा है कि श्रीलीला इसमें वरुण की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाएंगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलीला को भी लगता है कि इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखना उनके करियर के लिए सही साबित होगा। सूत्र के अनुसार, वरुण इस फिल्म में मृणाल और श्रीलीला दोनों के साथ रोमांस करेंगे। निर्माताओं ने वरुण के साथ मृणाल और श्रीलीला को शामिल करके नई कास्टिंग करने की कोशिश की है। बता दें कि इससे पहल एक रिपोर्ट में बताया गया था कि श्रीलीला बॉलीवुड में सैफ अली खान के बेटे इब्राहीम अली खान के साथ डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि, अभी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
बताया जा रहा है कि वरुण और श्रीलीला की ये फिल्म मध्य जुलाई तक फ्लोर पर आ जाएगी और 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल इस फिल्म के नाम को लेकर या अन्य कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
5 of 5
वरुण धवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म 'सिटाडेल' और 'बेबी जॉन' में नजर आएंगे। 'बेबी जॉन' से कीर्ति सुरेश बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इसके अलावा इन दिनों वह 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इसमें वह जाहन्वी कपूर के साथ नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।