Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kareena Kapoor shares a cute reel on Karisma Kapoor 50th birthday wrote Happy birthday to my ultimate HERO
{"_id":"667a632e521aa9b59d0811c5","slug":"kareena-kapoor-shares-a-cute-reel-on-karisma-kapoor-50th-birthday-wrote-happy-birthday-to-my-ultimate-hero-2024-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: करीना ने लुटाया करिश्मा के जन्मदिन पर प्यार, तस्वीरें साझा कर लिखा- आप मेरे लिए हीरो हैं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kareena Kapoor: करीना ने लुटाया करिश्मा के जन्मदिन पर प्यार, तस्वीरें साझा कर लिखा- आप मेरे लिए हीरो हैं
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक क्यूट से रील को साझा किया है। इस रील में करीना और करिश्मा की कई अनदेखी तस्वीरें हैं। साथ ही साथ करीना ने एक सुंदर सा मैसेज भी अपनी बड़ी बहन के लिए लिखा है। आइए जानते हैं करीना ने क्या कुछ कहा है करिश्मा के इस जन्मदिन पर--
करीना कपूर और करिश्मा कपूर बहन होने के अलावा एक-दूसरे की पक्की सहेलियां भी हैं। आज करीना कपूर ने करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर उन्हें मुबारकबाद दते हुए लिखा है, 'आप मेरे लिए हीरो हैं। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं'।
3 of 5
करीना कपूर और करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर ने आगे लिखा है, 'आप तो जानती ही हैं कि यह 50वां जन्मदिन नया 30वां जन्मदिन है। अब खूब स्वादिष्ट नाश्ते और ढेर सारी कॉफी के साथ हम लंबी बातें करेंगे। साथ ही साथ हम बच्चों के साथ भी समय बिताएंगे। मैं आपके इस जन्मदिन के लिए काफी उत्साहित हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करीना कपूर और करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियां हैं। दोनों ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। करिश्मा कपूर ने काफी कम उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। वे गोविंदा से लेकर शाहरुख खान और आमिर खान जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। पिछले दिनों वे 'मर्डर मुबारक' फिल्म में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
करिश्मा कपूर और करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और कृति सेनन भी थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म में धमाल मचा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।