फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 Teaser: 'जे तो सच में आ गई'! लीक होने के बाद मेकर्स ने आधिकारिक रूप से जारी किया 'स्त्री 2' का टीजर

Tue, 25 Jun 2024 11:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 25 Jun 2024 11:46 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Shraddha kapoor RajKummar Rao film Stree 2 Teaser released
स्त्री 2 टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'स्त्री 2' इस बार आजादी के मौके पर यानि 15 अगस्त को रिलीज होगी। आज इस फिल्म का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। टीजर काफी दिलचस्प है। कुछ दिन पहले 'स्त्री 2' का टीजर ऑनलाइन लीक हो गया था। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसे आज जारी किया गया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

Pankaj Tripathi Shraddha kapoor RajKummar Rao film Stree 2 Teaser released
स्त्री 2 - फोटो : ट्विटर

फिल्म 'स्त्री 2' का टीजर 14 जून को फिल्म 'मुंजा' के साथ अटैच किया गया था। सिनेमाघरों में 'मुंजा' देखने पहुंचे दर्शकों को यह टीजर देखने का मौका मिला। इसी दौरान किसी ने इसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर लीक कर दिया था। लेकिन, आज मंगलवार 25 जून को आधिकारिक रूप से टीजर जारी किया गया है।

Pankaj Tripathi Shraddha kapoor RajKummar Rao film Stree 2 Teaser released
स्त्री 2 टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब

राजकुमार राव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से सोशल मीडिया पर टीजर जारी होने की जानकारी देते हुए लिखा है, 'इस बार चंदेरी में आजादी के बाद होगा आतंक! लीजेंड्स लौट आए हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर'। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Amitabh Bachchan: 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज से पहले रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं बिग बी, साझा की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Shraddha kapoor RajKummar Rao film Stree 2 Teaser released
स्त्री 2 टीजर - फोटो : वीडियो ग्रैब

सोशल मीडिया पर टीजर जारी होने के साथ ही दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आनी भी शुरू हो गई हैं। दर्शक इसे इस साल का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ टीजर बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओ स्त्री जल्दी आना'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये स्त्री अब सबकी फेवरेट बन चुकी है'। वहीं कुछ यूजर्स टीजर को यूट्यूब पर अपलोड करने की डिमांड भी कर रहे हैं।
Karan Johar: अंतिम संस्कार में जाते वक्त कपड़ों पर चर्चा कर रही थी महिलाएं, करण ने सोचा इस पर शो बनना चाहिए

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Shraddha kapoor RajKummar Rao film Stree 2 Teaser released
स्त्री 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'स्त्री 2' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। वहीं, इसका निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म को क्लैश का सामना करना पड़ेगा। श्रद्धा और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' का सामना अक्षय कुमार की 'खेल-खेल में' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' से होगा।
Nana Patekar : 'वेलकम टू जंगल' पर नाना पाटेकर का बड़ा खुलासा, फिल्म में काम ना करने को लेकर दिया ये जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed