Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Shahid Kapoorvwife Mira Rajput talks about her first pregnancy says i dilated when i was four months pregnant
{"_id":"667a4cb8844e4e8d6d049af9","slug":"shahid-kapoorvwife-mira-rajput-talks-about-her-first-pregnancy-says-i-dilated-when-i-was-four-months-pregnant-2024-06-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mira Rajput: शाहिद की पत्नी मीरा ने साझा किया प्रेग्नेंसी का दर्दनाक किस्सा, बोलीं- मैं लगभग अपनी बेटी को..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mira Rajput: शाहिद की पत्नी मीरा ने साझा किया प्रेग्नेंसी का दर्दनाक किस्सा, बोलीं- मैं लगभग अपनी बेटी को..
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर अक्सर अपने लाइफस्टाइल और बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वे अपनी जिंदगी को अपने शर्तों पर और खुलकर जीती हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट शो के दौरान वे अपने जीवन के एक कठिन दौर के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं।
2 of 5
शाहिद कपूर मीरा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर और मीरा कपूर दो प्यारे से बच्चों के माता-पिता हैं। हाल ही में मीरा कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा कि, 'बहुत से लोग नहीं जानते हैं, लेकिन जब मैं पहली बार प्रेग्नेंट थी तब चार महीने में मेरा मिसकैरेज होने वाला था। मुझे लगता था कि मैं इतनी फिट हूं तो मेरे साथ ऐसा कैसे हो सकता है'।
3 of 5
मीरा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'जब मैं डॉक्टर के पास गई तब उन्होंने मेरी सोनोग्राफी कराई और डॉक्टर ने मुझसे कहा कि अभी आपको अस्पताल में भरती होना पड़ेगा। अगर आप अभी एडमिट नहीं हुईं तो किसी भी पल गर्भपात हो जाएगा'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मीरा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा कपूर के लिए उनकी पहली प्रेग्नेंसी बिल्कुल भी आसान नहीं थी। वे कई महीनों तक अस्पताल में भर्ती रहीं। इस विषय पर बातें करते हुए मीरा कहती हैं, 'मुझे अस्पताल में रहते हुए दो महीने से ज्यादा हो गया था। मुझे परेशान होता देख शाहिद डॉक्टर से बोले कि वे घर को अस्पताल में बदल देंगे, लेकिन मुझे घर जाने दें'।
विज्ञापन
5 of 5
मीरा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीरा आगे कहती हैं, 'मैं जब घर आई तब मेरे परिवार के कई सदस्य मुझे सरप्राइज देने आए थे। यह सब देखकर मैं बहुत ही उत्साहित हो गई, लेकिन मेरी तबियत फिर से बिगड़ने लगी और मुझे दोबारा अस्पताल जाना पड़ा। पुरे नौ महीने शाहिद ने मेरा बहुत ख्याल रखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।