फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raghubir Yadav Birthday: गायिकी में नाम कमाने के लिए घर से भाग गए थे प्रधानजी, फिर अदाकारी में भी खींच दी लकीर

Tue, 25 Jun 2024 10:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 25 Jun 2024 10:05 AM IST
विज्ञापन
Raghubir Yadav Birthday: Prime Video Series panchayat fame actor career movies song and Life
रघुबीर यादव - फोटो : अमर उजाला

आज प्रधानजी का जन्मदिन है। समझ तो आप गए होगे। जी हां, वहीं प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'पंचायत' के प्रधान जी। यह रघुबीर यादव के अभिनय का ही कमाल है कि लोग उन्हें उनके किरदार के नाम से तुरंत पहचानते हैं। रघुबीर यादव यूं तो सिनेमा की दुनिया में लंबे वक्त से सक्रिय हैं। कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। लेकिन, 'पंचायत' से उन्हें जो पहचान मिली है, वह अलग है। टेक्निकली सीरीज में वे प्रधान नहीं है, बल्कि उनकी पत्नी प्रधान हैं और वे' 'प्रधानपति' हैं। लेकिन, वे मशहूर प्रधानजी के रूप में हुए हैं। आज उनके स्पेशल दिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में...

Raghubir Yadav Birthday: Prime Video Series panchayat fame actor career movies song and Life
रघुबीर यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता रघुबीर यादव का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। उन्हें बचपन से ही नाटक और अभिनय में दिलचस्पी रही है। इसके अलावा गायिकी की तरफ भी उनका झुकाव रहा है। अगर किसी चीज में दिलचस्पी नहीं थी तो वह थी पढ़ाई-लिखाई। रघुबीर पढ़ाई में अच्छे नहीं थे। घरवालों ने 10वीं के बाद उन्हें साइंस दिला दी थी, जिसके बाद वह फेल हो गए। फेल होने के बाद दोस्त के कहने पर वह घर से भाग गए थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा भी है कि उन्हें गायन में दिलचस्पी थी, जिसका घर में विरोध हुआ और वे गायिकी में नाम कमाने के लिए घर से भाग गए। भागने के बाद उन्होंने ढाई रुपए में नाटक कंपनी में काम किया। एक्टर के मुताबिक वह घर से दो तीन बार भाग चुके हैं, जब पैसे खत्म हो जाते थे वह घर वापस लौट आते थे।

Raghubir Yadav Birthday: Prime Video Series panchayat fame actor career movies song and Life
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया

रघुबीर यादव ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग का कोर्स किया है। थिएटर की दुनिया में भी वे काफी सक्रिय हैं। करियर की बात करें तो रघुबीर ने साल 1985 में आई फिल्म 'मैसी साहब' से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद साल 1988 में फिल्म मेकर मीरा नायर की सलाम बॉम्बे में नजर आए। अभिनय की दुनिया में रघुबीर यादव को पहचान टीवी सीरियल मुंगेरी लाल के हसीन सपनों से मिली। साल 1990 में यह टीवी शो दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ करता था। इसके बाद वह सीरियल मुल्ला नसीरुद्दीन में नजर आए। फिल्मों में रघुबीर यादव ने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया था। दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ गहरी दोस्ती थी। दोनों ने फिल्म सलाम बॉम्बे में एक साथ काम किया था।  
Sonakshi Sinha Dance: नई नवेली दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा ने 'बिब्बोजान' के साथ किया जमकर डांस, वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Raghubir Yadav Birthday: Prime Video Series panchayat fame actor career movies song and Life
रघुबीर यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

रघुबीर, आमिर खान अभिनीत फिल्म 'लगान' का भी हिस्सा रहे। इस फिल्म में उन्होंने 'भूरा' का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। अभिनेता फिल्मों में ही नहीं ओटीटी पर भी छा गए। लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' में उन्होने 'प्रधानजी' की भूमिका निभाई। सीरीज में उनके किरदार की काफी सराहना हुई। इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं और हर सीजन में रघुबीर यादव ने अपनी अदाकारी से नईं लकीर खींची है।
Kasoor: आफताब के साथ 'कसूर' में नजर आएंगी उर्वशी रौतेला, रोमांस के साथ डर का तड़का लगाएगी फिल्म

विज्ञापन
Raghubir Yadav Birthday: Prime Video Series panchayat fame actor career movies song and Life
रघुबीर यादव - फोटो : इंस्टाग्राम

गायन में उनकी दिलचस्पी शुरू से काफी ज्यादा रही है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह रात को कव्वाली सुनने के लिए घर से चुपके से भाग जाया करते थे। फिल्म पीपली लाइव  में 'रघुबीर यादव' का गाया गाना ‘महंगाई डायन खाए जात है’ खूब लोकप्रिय हुआ। इसके अलावा भी रघुवीर ने कई फिल्मों के गाने गाए व कंपोज किए हैं।
Nawazuddin: राष्ट्रगान नहीं गाने पर ट्रोल हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वीडियो वायरल होने पर समर्थन में भी आए फैंस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed