Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Angry Young Men docu series three episodes made from 800 hours of footage Yash was included for this reason
{"_id":"66c55d5ef90cbb6ea6074a77","slug":"angry-young-men-docu-series-three-episodes-made-from-800-hours-of-footage-yash-was-included-for-this-reason-2024-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Angry Young Men: शूट करने में लगे तीन साल, 800 घंटे की फुटेज से बनाए तीन एपिसोड, यश को किया इस वजह से शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Angry Young Men: शूट करने में लगे तीन साल, 800 घंटे की फुटेज से बनाए तीन एपिसोड, यश को किया इस वजह से शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 21 Aug 2024 08:52 AM IST
सार
पटकथा लेखक सलीम खान और जावेद अख्तर के जीवन पर बनी डॉक्यू सीरीज 'एंग्री यंग मेन' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इसका निर्देशन नम्रता राव ने किया है, जो अपने एडिटिंग के काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। हाल ही में, एक साक्षात्कार में उन्होंने इस सीरीज से जुड़े अपने अनुभव और इसके बनने की प्रकिया समेत कई बातें साझा की।
पटकथा लेखक सलीम खान और जावेद अख्तर के जीवन पर बनी डॉक्यू सीरीज 'एंग्री यंग मेन' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इसका निर्देशन नम्रता राव ने किया है, जो अपने एडिटिंग के काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। हाल ही में, एक साक्षात्कार में उन्होंने इस सीरीज से जुड़े अपने अनुभव और इसके बनने की प्रकिया समेत कई बातें साझा की।
'एंग्री यंग मेन' को शूट करने में तीन साल लगे थे। इसमें कुल तीन एपिसोड है। निर्देशक नम्रता राव ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए बताया कि इसकी शूटिंग के दौरान सलीम और जावेद धीरे-धीरे कैमरे के सामने सहज हुए थे, जिसके बाद दोनों ने अपनी जोड़ी के बारे में काफी कुछ बताना शुरु किया था।
नम्रता ने बताया कि 'एंग्री यंग मेन' की शूटिंग कोरोना महामारी में शुरू की गई थी। लोगों से मिलने-जुलने को लेकर कई तरह की चिंताएं थीं, जिसके चलते कुछ लोगों को शामिल नहीं किया जा सका। नम्रता ने अफसोस के साथ कहा कि प्रकाश मेहरा, रवि टंडन, यश चोपड़ा और देश मुखर्जी अब इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में इस तरह की कई खास हस्तियों को इस सीरीज में बातचीत के लिए नहीं लाया जा सका।
इस डॉक्यू सीरीज को शूट करने के बाद नम्रता के पास 800 घंटे की फुटेज थी, जिसे एडिट कर-करके तीन एपिसोड बनाए गए और इसे दो घंटे में समेटा गया। 'एंग्री यंग मेन' को शूट करने से पहले नम्रता राव के पास सलीम-जावेद के कामकाज को लेकर एक बड़ा-सा खाका पहले से ही था, जैसे- वे दोनों कैसे साथ आए थे और कैसे काम शुरू हुआ। इसी को ध्यान में रखते हुए नम्रता और उनकी टीम ने शूटिंग शुरू की थी।
'एंग्री यंग मेन' में दक्षिण भारतीय अभिनेता यश भी सलीम-जावेद की फिल्मों पर बातचीत करते हुए दिखाई देते हैं। उन्हें इस सीरीज में शामिल करने का कारण बताते हुए नम्रता ने कहा कि यश ने 'केजीएफ' में जो किरदार अदा किया है, वो विजय से काफी मिलता-जुलता है। बता दें कि सलीम-जावेद द्वारा लिखी कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन के किरदार का नाम विजय है। नम्रता ने बताया कि यश इस सीरीज में बातचीत करने के लिए काफी खुश थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।