सब्सक्राइब करें

Animated Films on Ganesha: गणेश जी पर बनीं ये एनिमेटेड फिल्में, बच्चों के साथ बड़ों को भी आती हैं पसंद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 06 Sep 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
Animated Films on Ganesha include Bal Ganesh Hamara Dost Ganesha  Ganesha My Friend Ganesha
बाल गणेश पर बनी एनिमेटेड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे देश में गणेश चतुर्थी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भी लोग इसे काफी श्रद्धा और हर्षोउल्लास से मना रहे हैं। देशभर में इस मौके पर लोग गणेश भगवान की मूर्ति लाते हैं और 10 दिनों तक धूमधाम से उनकी पूजा करते हैं और उत्सव मनाते हैं। गणेश जी का बाल रूप बच्चों को काफी ज्यादा आकर्षित करता है। इस दौरान कई ऐसे फिल्में बनी हैं, जिनमें गणेश जी का एनिमेटेड स्वरुप दिखाया गया है। इन फिल्मों को बच्चों के साथ बड़े भी काफी चाव से देखना पसंद करते हैं। आज इस क्रम में हम बात करेंगे गणेश जी पर बनीं फिल्मों के बारे में, जिनमें उनका एनिमेटेड स्वरूप दिखाया है। 

Animated Films on Ganesha include Bal Ganesh Hamara Dost Ganesha  Ganesha My Friend Ganesha
'बाल गणेश' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'बाल गणेश'
साल 2007 में रिलीज हुई इस एनिमेटेड फिल्म में गणेश जी का बाल स्वरूप दिखाया गया था। इसमें उन्हें एक शरारती और नटखट बाल गणेश के रुप में दिखाया गया था, ये फिल्म बच्चों समेत बड़ों को भी काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में बाल गणेश को अलग-अलग परिस्थितियों से निपटते हुए और शरारती हरकतों के जरिए लोगों का दिल जीतते हुए दिखाया गया है। ये एनिमेटेड फिल्म काफी ज्यादा सफल रही थी, जिसके बाद इसे एक फ्रेंचाइजी में बदल दिया गया। इसके अब तक तीन भाग रिलीज हो चुके हैं। 
 
Animated Films on Ganesha include Bal Ganesh Hamara Dost Ganesha  Ganesha My Friend Ganesha
'माई फ्रेंड गणेशा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'माई फ्रेंड गणेशा'
साल 2007 में माय फ्रेंड गणेशा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एनिमेटेड बाल गणेश की दोस्ती एक आठ साल के बच्चे से हो जाती है। वो हमेशा उस बच्चे को मुश्किलों से बाहर निकालते हैं। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि बच्चे के माता-पिता काफी व्य्स्त रहते हैं। वहीं, घर की नौकरानी भगवान गणेश की बड़ी भक्त होती है, जो बच्चे को बताती है कि गणेश हर किसी के दोस्त हैं। बच्चा उसकी बात पर पूरा भरोसा करता है, जिसके बाद गणेश बाल स्वरूप में आकर उससे दोस्ती करते हैं। इस फिल्म की भी अब तक तीन भाग रिलीज हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Animated Films on Ganesha include Bal Ganesh Hamara Dost Ganesha  Ganesha My Friend Ganesha
'हमारा दोस्त गणेशा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'हमारा दोस्त गणेशा'
ये पहली हिंदी एनिमेटेड फिल्म है, जिसमें बाल गणेश के रोमांचक किस्सों को दिखाया गया था। इसमें बाल गणेश और उनके दोस्तों के समूह को दिखाया गया था। इस फिल्म में उनके और दोस्तों के रोमांचक, मनोरंजक और शरारतपूर्ण कारनामों को दिखाया गया था। इस फिल्म को पहले कार्टून नेटवर्क पर रिलीज किया गया था, जिसे बाद में दर्शकों से अच्छा प्रतिक्रिया मिलने पर यूट्यूब पर भी दिखाया गया। 
 

विज्ञापन
Animated Films on Ganesha include Bal Ganesh Hamara Dost Ganesha  Ganesha My Friend Ganesha
'गणेश' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'गणेश' 
इस एनिमेटेड फिल्म को पेन मूवीज द्वारा बनाया गया है। इस फिल्म में गणेश जी की कहानी को दिखाया गया है। इसमें उनके जन्म और भगवान शिव के साथ उनके टकराव की साहसिक कहानी को प्रमुखता से दिखाया गया है। इस टकराव में क्रोधित हो कर भगवान शिव उनका शीष काट देते हैं, जिसके परिणामस्वरूप में उन्हें हाथी का सर लगाया जाता है। इस फिल्म की कहानी लोक कथाओं और पौराणिक कथाओं से प्रेरित है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। 


Amit Sial: 'वे एक ही स्कूल में पढ़े हैं, दोस्त हैं', तापसी के स्टारकिड्स वाले बयान पर अमित सियाल ने किया तंज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed