फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Lokhande: 'आपकी विरासत मेरे दिल में जिंदा है', पहली पुण्यतिथि पर पिता के नाम बेटी अंकिता का पैगाम

Tue, 13 Aug 2024 11:34 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 13 Aug 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
Ankita shared series of nostalgic pictures on his father First Death Anniversary also shares a emotional note
अंकिता लोखंडे का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम @lokhandeankita

अंकिता लोखंडे ने पिछले साल अपने पिता शशिकांत लोखंडे को खो दिया था। अभिनेत्री के पिता का 68 साल की उम्र में निधन हो गया था और कथित तौर पर अपनी मृत्यु से पहले वे कुछ महीनों तक बीमार रहे थे। अब एक साल बाद अभिनेत्री ने अपने दिवंगत पिता को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। इसके साथ ही अंकिता ने पिता के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा कर अपने पिता के लिए एक नोट भी लिखा। आइए जानते हैं कि अंकिता ने पिता को क्या पैगाम दिया है।

Ankita shared series of nostalgic pictures on his father First Death Anniversary also shares a emotional note
अंकिता लोखंडे का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम @lokhandeankita

अब हाल ही में, अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अंकिता ने फैंस के साथ अपने पिता के साथ कई पुरानी तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें उनके बचपन की हैं, जबकि कुछ उनकी शादी की हैं। एक तस्वीर में अंकिता अपने पिता की गोद में बैठी हैं। दूसरी तस्वीरों में अंकिता अपने माता-पिता के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में उनके पति विक्की जैन भी नजर आ रहे हैं।

Ankita shared series of nostalgic pictures on his father First Death Anniversary also shares a emotional note
अंकिता लोखंडे का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम @lokhandeankita

पिता को याद करते हुए अंकिता ने लिखा, "आज एक मुश्किल सालगिरह है, जिस दिन मेरे प्यारे पापा हमें छोड़कर चले गए। एक साल हो गया है, लेकिन हमारी यादें और प्यार अभी भी मजबूत हैं। मुझे उनकी बहुत याद आती है, लेकिन मैं उस समय के लिए आभारी हूं, जो हमने साथ बिताया। आपकी विरासत मेरे दिल में जिंदा है और चिंता मत करो, मैंने मम्मा और अर्पण को संभाल लिया है। मैं उनकी देखभाल करने, उनका समर्थन करने के लिए हमेशा खड़ी रहूंगी। वे मेरे साथ हैं, मैं वादा करती हूं पापा... मैं आपसे और भी ज्यादा प्यार करती हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita shared series of nostalgic pictures on his father First Death Anniversary also shares a emotional note
अंकिता लोखंडे का परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम @lokhandeankita

वर्क फ्रंट की बात करें तो अंकिता लोखंडे को आखिरी बार फिल्म 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' में देखा गया था, जो भारतीय स्वतंत्रता योद्धा और सुधारक विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित थी। इस समय अभिनेत्री अपने पति विक्की जैन के साथ कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स में दिखाई दे रही हैं।

Angry Young Men: सलीम-जावेद की एंग्री यंग मेन के ट्रेलर लॉन्च में शामिल होंगे सलमान, ये सितारे भी रहेंगे मौजूद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed