फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AR Rahman: पिता से अपनी तुलना को लेकर नहीं घबरातीं एआर रहमान की बेटी खतीजा, बोलीं- वह बहुत बड़े लीजेंड हैं

Tue, 13 Aug 2024 11:00 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 13 Aug 2024 11:00 AM IST
विज्ञापन
Khatija Rahman talks about the influences on her music style and being compared with father AR Rahman
एआर रहमान, खतीजा रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @khatija.rahman, @arrahman

संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा ने 'मिनमिनी' के लिए संगीत निर्देशक के रूप में तमिल में अपनी शुरुआत की है। उनके पिता, एआर रहमान , एक प्रसिद्ध वैश्विक संगीतकार और दो बार ऑस्कर विजेता हैं। उनकी चाची, एआर रेहाना, एक संगीत निर्देशक हैं और उनके चचेरे भाई, जीवी प्रकाश भी संगीत निर्देशक हैं। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपने संगीत यात्रा पर बात की है और पिता की तारीफों के पुल भी बांधे हैं।

Khatija Rahman talks about the influences on her music style and being compared with father AR Rahman
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हालिया साक्षात्कार में खतीजा ने कहा कि वह अपने संगीत के लिए मशहूर होना चाहती हैं। खतीजा ने कहा, 'जब निर्देशक हलीथा शमीम ने मुझे मिनमिनी के लिए संपर्क किया, तो मैं अपने संगीत एल्बम पर काम करने में बिजी थी। इसलिए मैं ऑफर स्वीकार नहीं कर सकी। मेरे एल्बम के बाद, मुझे जुलाई 2023 के आसपास निर्देशक कजरी बब्बर से 'शेरनी' के लिए प्रस्ताव मिला और मैंने उसे साइन कर लिया और लगभग उसी समय, मुझे एक लघु फिल्म के लिए एक अंतरराष्ट्रीय प्रस्ताव मिला, जिसे मैंने स्वीकार नहीं किया।'

Khatija Rahman talks about the influences on her music style and being compared with father AR Rahman
एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman

आगे खतीजा से पूछा गया कि इस जर्नी में उन्हें पिता से कितनी मदद मिली। इस पर उन्होंने कहा,  'उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें म्यूजिक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और वह वही कर रहे हैं जो उन्हें पता है, उन्होंने हमें बहुत सारे वर्ल्ड म्यूजिक सुनने, दूसरी संस्कृतियों को देखने और ट्रेंड को फॉलो न करने के लिए कहा क्योंकि ट्रेंड थोड़े समय के लिए ही चलते हैं। इसलिए अपना खुद का ट्रेंड बनाएं। उन्होंने हमें यह भी बताया कि हमें डायरेक्टर के विजन को समझने और उन्हें फॉलो करने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Khatija Rahman talks about the influences on her music style and being compared with father AR Rahman
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

खतीजा से आगे पूछा गया कि पिता का स्टारडम देख कभी उन्हें दबाव महसूस हुआ है। इस पर उन्होंने कहा, मैंने तुलना के बारे में नहीं सोचा क्योंकि वह बहुत बड़े लीजेंड हैं और मैं अभी शुरुआत कर रही हूं, लेकिन जाहिर है कि हमें बेहतरीन काम करने की जरूरत है क्योंकि मुझे अपने पिता, निर्देशक और अपने परिवार को गौरवान्वित करना है। 

Anupam Kher: अनुपम खेर ने महेश भट्ट को दी गुरु दक्षिणा, बोले- 'एक जन्म में चुकाना संभव नहीं है', वीडियो वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed