बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दो पत्ती' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इससे पहले उन्होंने इस साल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में अभिनय किया था, जिसमें उन्होंने एक रोबोट का किरदार निभाया था। अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में, कृति ने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ अपनी डेटिंग अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Kriti Sanon: कबीर बहिया के साथ शादी करने वाली हैं कृति? अभिनेत्री ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा-दोस्त पूछते...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृति और कबीर की तस्वीरें वायरल होने के बाद, कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि अभिनेत्री जल्द ही शादी करने की योजना बना रही हैं। हालांकि, कृति जल्द ही शादी करने के मूड में नहीं हैं और उन्होंने इन खबरों को बेहद परेशान करने वाला बताया है।
अब हाल ही में, फिल्मफेयर के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने बताया कि जब उनके बारे में गलत जानकारी फैसाई जाती है तो यह बहुत गुस्सा दिलाने वाला होता है। इसलिए क्योंकि इसका असर उनके परिवार पर भी पड़ता है। कृति ने कहा, "उन्हें किसी झूठी बात के दुष्परिणामों से नहीं जूझना चाहिए। यह तब और भी अधिक परेशान करने वाला होता है, जब अफवाहें मेरी निजी जिंदगी से जुड़ी होती हैं। फिर दोस्त मुझे मैसेज भेजते हैं कि क्या यह सच है और मुझे क्लियर करना पड़ता है कि यह सच नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा, "लोग अक्सर कहानियां फैलाने से पहले तथ्यों की पुष्टि करने की जहमत नहीं उठाते, खासकर सोशल मीडिया पर जहां नेगेटिविटी तेजी से फैलती है। इन झूठों को लगातार सही करना परेशान करने वाला है और किसी भी और चीज से ज्यादा परेशान करने वाला होता है।"
Shatrughan Sinha: 'मैं नहीं रहूंगा मेरी बेटी के साथ तो.,' सोनाक्षी को समर्थन देने पर शत्रुघ्न सिन्हा की दो टूक