{"_id":"66bad6c3621966424000e945","slug":"deadpool-and-wolverine-auron-mein-kahan-dum-tha-ulajh-bad-newz-monday-box-office-collection-2024-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: 'औरों में कहां दम था' का निकला दम, 'उलझ' का भी हुआ बंटाधार, जानें अन्य फिल्मों की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: 'औरों में कहां दम था' का निकला दम, 'उलझ' का भी हुआ बंटाधार, जानें अन्य फिल्मों की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 13 Aug 2024 09:51 AM IST
सार
बॉलीवुड फिल्मों के अलावा भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भी लगी हुई है। ये फिल्म शुरुआत से अच्छी कमाई कर रही है और मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
1 of 5
औरों में कहां दम था, उलझ, औरों में कहां दम था
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते फिल्में रिलीज होती हैं। इनमें से कई फिल्में दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं, तो कई बहुत जल्द पर्दे से उतरने की कगार पर आ जाती हैं। इस दिनों सिनेमाघरों में कई बड़े सितारों की फिल्में लगी हुई हैं, जिनमें से लगभग सभी का हाल बुरा चल रहा है। ये फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस से अपना बोरिया बिस्तर समेट सकती हैं। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भी लगी हुई है। ये फिल्म शुरुआत से अच्छी कमाई कर रही है और मजबूती के साथ बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। तो चलिए जानते हैं कि सोमवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा...
2 of 5
औरों में कहां दम था
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
औरों में कहां दम था
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'औरों में कहां दम था' सिनेमाघरों से उतरने की कगार पर पहुंच गई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई लगभग न के बराबर हो रही है। दर्शकों को अजय की इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी। दर्शकों को फिल्म की कहानी तो पसंद आई, लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म काफी पीछे रह गई है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी 'औरों में कहां दम था' ने 11वें दिन महज 21 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म की अब तक कुल 11.76 करोड़ रुपये कमा पाई है।
3 of 5
उलझ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उलझ
अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का हाल भी 'औरों में कहां दम था' जैसा हो रखा है। ये फिल्म भी जल्द बॉक्स ऑफिस से अपना बोरिया बिस्टर समेट सकती है। फिल्म में सितारों के अभिनय प्रदर्शन की खूब सराहना हो रही है। मगर फिल्म की कमाई की बात करें तो ये अब तक 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। 'उलझ' ने 11वें दिन 12 लाख रुपये की कमाई की। इसी के साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन अब तक सिर्फ 8.82 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बैड न्यूज
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
बैड न्यूज
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ये फिल्म अब तक 100 करोड़ के क्लब में भी नहीं शामिल हो पाई है। विक्की कौशल की बैड न्यूज ने 25वें दिन महज 25 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक 63.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन'
- फोटो : सोशल मीडिया
डेडपूल एंड वूल्वरिन
हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन स्टारर फिल्म को भारत में खूब पसंद किया जा रहा। वक्त के साथ फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हो गई है। मगर अब भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ अपने पैर टिकाए हुए है। 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' ने 18वें दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इसका अब तक का कुल कलेक्शन 128 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।