सब्सक्राइब करें

Devara: सैफ अली खान के जन्मदिन पर दिख सकती है 'देवरा' में उनकी धांसू झलक! प्रशंसकों में बढ़ी उत्सुकता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 13 Aug 2024 09:11 AM IST
सार

जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बनी रहे इसलिए मेकर्स फिल्म को लेकर कोई ना कोई जानकारी साझा करते रहते हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन फिल्म 'देवरा' से सैफ अली खान की एक खास झलक प्रशंसकों को देखने के लिए मिल सकती है।

विज्ञापन
Devara All eyes on Saif Ali Khan glimpse from the film on his 54th birthday 15 august junior NTR Janhvi Kapoor
फिल्म 'देवरा' - फोटो : एक्स @tarak9999

फिल्म 'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
साजिद अली खान पटौदी यानी सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ के इस जन्मदिन पर निर्माता फिल्म 'देवरा' की झलक दिखाने का मन बना रहे हैं। सैफ के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले मेकर्स 'देवरा' की एक झलक सोशल मीडिया पर जारी कर सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो यह सैफ के प्रशंसकों के लिए उनके जन्मदिन का सबसे अच्छा रिर्टन गिफ्ट होगा।
 
Devara All eyes on Saif Ali Khan glimpse from the film on his 54th birthday 15 august junior NTR Janhvi Kapoor
फिल्म 'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
सैफ अली खान एक भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। वैसे सैफ पहले भी कई साउथ फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इस बार सैफ साउथ की आगामी बहुचर्चित फिल्म 'देवरा' में खतरनाक किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Devara All eyes on Saif Ali Khan glimpse from the film on his 54th birthday 15 august junior NTR Janhvi Kapoor
फिल्म 'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'देवरा' में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि सैफ अली खान खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। एक्शन ड्रामा 'देवरा' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। कोराटाला शिवा निर्देशित यह फिल्म 27 सितंबर को कई भाषाओं में विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।
 
विज्ञापन
Devara All eyes on Saif Ali Khan glimpse from the film on his 54th birthday 15 august junior NTR Janhvi Kapoor
फिल्म 'देवरा' - फोटो : एक्स @tarak9999
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को 'देवरा' में खतरनाक की भूमिका में देखने के लिए उनके प्रशंसक बेहद उत्सुक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता सैफ के जन्मदिन से एक दिन पहले 15 अगस्त को फिल्म 'देवरा' से सैफ की एक झलक जारी करने की योजना बना रहे हैं। जाहिर सी बात है कि यह अनोखी झलक बेहद खास होने वाली है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed