सब्सक्राइब करें

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर-राहुल मोदी का ब्रेकअप कंफर्म? अभिनेत्री के बाद चचेरी बहन ने भी किया अनफॉलो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 13 Aug 2024 08:48 AM IST
सार

श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म स्त्री 2 के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों में बनी हुई हैं। श्रद्धा कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ ब्रेकअप की खबरों के कारण सुर्खियों में हैं। 

विज्ञापन
Stree 2 Star Shraddha Kapoor And Rahul Mody Breakup After Actress Cousin Zanai Bhosle Unfollows Him Reports
श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों में बनी हुई हैं। श्रद्धा कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ ब्रेकअप की खबरों के कारण सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर राहुल मोदी को अनफॉलो कर दिया है। खबर के मुताबिक, अब श्रद्धा की चचेरी बहन जनई भोसले ने भी राहुल को अनफॉलो कर दिया है।

Stree 2 Star Shraddha Kapoor And Rahul Mody Breakup After Actress Cousin Zanai Bhosle Unfollows Him Reports
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor और @sonikamody
जनई भोसले मशहूर गायिका आशा भोसले की पोती हैं। जनई के राहुल मोदी को अनफॉलो करने के बाद इनके ब्रेकअप की खबरों ने फिर तूल पकड़ लिया है। बीते दिनों श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ-साथ उनकी बहन और उनके प्रोडक्शन हाउस को भी अनफॉलो कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, श्रद्धा और राहुल दोनों ने ही इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है।  

 

Stree 2 Star Shraddha Kapoor And Rahul Mody Breakup After Actress Cousin Zanai Bhosle Unfollows Him Reports
श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम

लेखक राहुल मोदी के साथ अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक रूप से साझा करके इंटरनेट पर हलचल मचाने के ठीक एक महीने बाद श्रद्धा कपूर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर राहुल मोदी के साथ तस्वीर साझा की थी, जिसके बाद इनके अफेयर की खबरों मे तूल पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Star Shraddha Kapoor And Rahul Mody Breakup After Actress Cousin Zanai Bhosle Unfollows Him Reports
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram

इस साल की शुरुआत में दोनों ने पहली बार डेटिंग की अफवाहों को हवा दी थी। कई बार दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था। जून में श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर साझा करते हुए श्रद्धा ने लिखा, 'दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।' रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को आधिकारिक करने वाले थे। 

विज्ञापन
Stree 2 Star Shraddha Kapoor And Rahul Mody Breakup After Actress Cousin Zanai Bhosle Unfollows Him Reports
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 

Mr. Bachchan: रिलीज से एक दिन पहले होगा मिस्टर बच्चन का खास प्रीमियर, रवि तेजा की फिल्म के लिए उत्सुक प्रशंसक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed